- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बालाघाट में लगी भीषण आग, दो खड़ी बसें जलकर राख, 60 लाख का नुकसान
बालाघाट में लगी भीषण आग, दो खड़ी बसें जलकर राख, 60 लाख का नुकसान
Balaghat, MP
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। रूपझर थाना क्षेत्र में वेयरहाउस के पास खड़ी दो यात्री बसों में अचानक आग लग गई। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच की है। आग इतनी भीषण थी कि दोनों बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस दुर्घटना में बस मालिक को करीब 60 लाख रुपए का भारी नुकसान हुआ है।
हैदराबाद रूट पर चलती थीं दोनों बसें
बस मालिक संतोष अग्रवाल के अनुसार, ये दोनों बसें पहले बालाघाट से हैदराबाद के बीच संचालित होती थीं, लेकिन व्यवसाय में गिरावट के चलते पिछले एक महीने से बसों को उकवा चौकी के पास खड़ा कर दिया गया था। इसी दौरान बीती रात रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई।
दमकल ने पाया आग पर काबू, लेकिन नहीं बचीं बसें
आग की सूचना मिलते ही उकवा पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। बसों में रखा सारा सामान भी खाक हो गया।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर एंगल से छानबीन की जा रही है — क्या ये हादसा था या किसी साजिश का नतीजा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए