- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- VEDIO : सड़क पर हुई कपड़ा फाड़ लड़ाई.... नशे के बाद ऑटो चालकों ने साथी के Auto में लगाई आग
VEDIO : सड़क पर हुई कपड़ा फाड़ लड़ाई.... नशे के बाद ऑटो चालकों ने साथी के Auto में लगाई आग
BHOPAL, MP
शराब कितना हानिकारक होता है, इसकी एक बानगी राजधानी भोपाल में देखने को मिली है। यहां दो ऑटो ड्राइवर ने तीसरे शख्स की ऑटो को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ।
नशे में चूर बदमाशों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, कल मंगलवार को आरोपी दीपक और बंटी ने फरियादी मोनू के साथ शराब पी थी। इस दौरान तीनों का किसी बात पर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दीपक और बंटी ने बाद में बाइक से आकर मोनू की ऑटो में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अपनी गाड़ी को झुलसता देख उसका पारा हाई हो गया। मोनू और कुछ लोगों ने दोनों ड्राइवर को जमकर पीट दिया.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए