- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 22460 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया,कल होगी सदन में चर्चा
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 22460 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया,कल होगी सदन में चर्चा
BHOPAL, MP
By दैनिक जागरण
On
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का 17 दिसंबर को दूसरा दिन रहा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 22460 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इस पर सदन में 18 सितंबर को चर्चा होगी।वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा को 68 साल पूरे हो गए हैं।
लाइव अपडेट
05:27 PM, 17-Dec-2024
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2024 - 2025 का 22,460 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट पर चर्चा के लिए बुधवार को 4 घंटे का समय तय किया गया है। अब कल अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। 04:52 PM, 17-Dec-2024
राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश जन विश्वास संशोधन विधेयक,स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश निजी विद्यालय संशोधन विधेयक, धमेंद्र लोधी ने मां शारदा देवी मंदिर संशोधन विधेयक और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने वीवी विधि संशोधन विधेयक सदन में प्रस्तुत किए।02:11 PM, 17-Dec-2024
कांग्रेस के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी विधानसभा का घेराव करने जा रही है। कार्यकर्ता अर्थी लेकर पहुंचे हैं। एक जिला अध्यक्ष बेड़ियां पहनकर पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस ने विधानसभा के चारों तरफ के मार्गों पर बैरिकेटिंग लगा रखी है।01:35 PM, 17-Dec-2024
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, संपतिया उईके, तुलसीराम सिलावट ,विश्वास सारंग ,गोतम टेंटवाल, लखन पटेल, दिलीप अहिरवार और नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विभागीय प्रतिवेदन पटल पर रखे। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही 3 बजे तक लिए स्थगित कर दी गई है।01:28 PM, 17-Dec-2024
विधानसभा में बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने कहा, 68 वर्ष विधानसभा के पूरे होने को है। जब विधानसभा का गठन हुआ, तब मैं चार पांच साल का था। पुरानी विधानसभा में इससे छोटा हॉल था लेकिन वहां पक्ष-विपक्ष में प्रेम भाव था। सभी अध्यक्षों ने अपनी भूमिका का निर्वाहन किया है। मिंटो हाल में जब विधानसभा चलती थी, तब सबको बोलने का मौका मिलता था। नए विधायकों को उस दौर में बोलने का मौका मिलता था। बजट सत्र के दौरान 40 बैठकें तक होती थीं। विधानसभा की ज्यादा से ज्यादा बैठकें होना चाहिए। हमको पुराने दिन वापस लाने होंगे। सदन के सदस्य चाहते हैं ज्यादा-ज्यादा विधानसभा चले। 12:50 PM, 17-Dec-2024
विधानसभा में उपमुख्यमंत्री राजेद्र शुक्ला ने अपने संम्बोधन में कहा, एमपी विधानसभा में पहली बार आज के दिन को याद किया गया। 17 दिसम्बर 1956 से 17 जनवरी 1957 तक एक महीने की विधानसभा चली थी। सभी सरकारों ने एमपी को आगे बढ़ाने में ताकत लगाई है। 2003 से 2024 तक एमपी ने हिंदुस्तान के सामने अपनी जगह बनाई है। आज जब हम इस दिन को याद कर रहे हैं, तब उसी समय पीएम मोदी जयपुर में पार्वती काली सिंध परियोजना का शुभारंभ कर रहे हैं। हम अगर कर्ज ले रहे हैं तो 3 फीसदी की सीमा के अंदर ले रहे हैं।हमारे पूर्वजों ने एमपी के विकास की यात्रा शुरू की थी।12:46 PM, 17-Dec-2024
विधानसभा में कांग्रेस विधायक कटोरा लेकर पहुंचे। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि सरकार लगातार कर्जा ले रही है। अभी तक 3 लाख 85 हजार करोड़ का लोन सरकार ले चुकी है। इस तरह की परिस्थितियां प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। 12:40 PM, 17-Dec-2024
कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदर्शन फिसड्डी साबित हुआ है। वहीं प्रदेश में विकास का काम जारी है। जन कल्याण अभियान पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, हमारी सरकार विकास और कल्याण पर आधारित सरकार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डबल इंजन की सरकार की परिभाषा को मध्यप्रदेश में स्थापित किया है। जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे यही हमारा लक्ष्य है। वन नेशन वन इलेक्शन पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन लोकतंत्र के लिये प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा निर्णय है।इस निर्णय से देश में विकास और कल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे।
12:28 PM, 17-Dec-2024
मध्यप्रदेश विधानसभा के 68 साल पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इसका उल्लेख सदन में किया। उन्होंने कहा कि सभी को इसकी गरिमा का पालन करना चाहिए।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सदन में इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम सबको गर्व होना चाहिए। एमपी का इतिहास गौरवशाली है। 1 नवंबर 1956 को चार रियासतों को मिलाकर एमपी बनाया गया था। उस समय हमारे सामने कई चुनोतियां थीं। कांग्रेस ने उस समय लोकतंत्र को मजबूत किया। प्रदेश के विकास में दोनों ही पार्टियों का योगदान रहा है।
12:02 PM, 17-Dec-2024
भाजपा विधायक ने पूछा महिला एवं बाल विकास में शिकायतों को लेकर सवालभाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने सवाल पूछा कि महिला एवं बाल विकास में कितनी शिकायत पुरुषों द्वारा महिला अधिकारी कर्मचारियों की प्रताड़ना की लंबित है। इस पर महिला बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि डायरेक्टर स्तर पर 8 और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर एक शिकायत लंबित है। कार्रवाई की जा रही है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/finance-minister-jagdish-deora-presented-supplementary-budget-of-rs-22460/article-5648
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.