- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शेयर मार्केट में 100% मुनाफे के नाम पर महिला से 2.25 करोड़ की ठगी, ‘प्रेम जी’ एप के सीईओ पर FIR
शेयर मार्केट में 100% मुनाफे के नाम पर महिला से 2.25 करोड़ की ठगी, ‘प्रेम जी’ एप के सीईओ पर FIR
Business News
जबलपुर में एक महिला के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ 25 लाख 77 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया। महिला ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई कि उसे “प्रेम जी” नामक एप के जरिए हंड्रेड परसेंट प्रॉफिट का लालच देकर रकम ट्रांसफर कराई गई।
महिला ने बताया कि एप इंस्टॉल करने के बाद उसे कृतिका ठाकुर नामक महिला ने फोन कर शेयर मार्केट में निवेश और 100% मुनाफा कमाने के तरीके बताए। महिला को एक व्हाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ा गया, जिसमें 100 से ज्यादा लोग थे, और उन्हें निवेश के लाभ के झांसे में फंसाया गया।
कुछ समय तक रकम लगाने के बावजूद कोई लाभ नहीं हुआ। जब महिला ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो मामला सामने आया। क्राइम ब्रांच ने एप के सीईओ राजीव आयुत्री और कृतिका ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए