अनूपपुर: परीक्षा में नकल संबंधित मामले में दो अतिथि शिक्षकों समेत चार के खिलाफ एफआईआर

Anuppur, MP

अनूपपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल पोड़की में बोर्ड परीक्षा में नकल करने संबंधित मामले में दो अतिथि शिक्षकों समेत चार के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर.

जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल पोड़की के दो अतिथि शिक्षक कुछ लोगों के साथ मिलकर स्कूल के पीछे सुनसान जगह पर बैठकर प्रश्न बैंक रखकर उत्तर पुस्तिका में पेपर हल कर रहे थे. इसका एक वीडियो वायरल हुआ था. मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर ने जांच टीम गठित की थी. जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था.

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस और प्रशासन कर रहा मामले की जांच

जिसके बाद विद्यालय में पढ़ाने वाले दो अतिथि शिक्षकों, एक सहायक केंद्र अध्यक्ष और एक चपरासी के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर टी आर्मो ने अमरकंटक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. मामला उजागर होने के बाद केंद्राध्यक्ष को भी बदल दिया गया है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि नकल का यह पूरा मामला क्या है.

जानकारी अनुसार हाई स्कूल दसवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर चल रहा था. विद्यालय के पीछे करीबन 5 से अधिक लोग उत्तर पुस्तिका में लिख रहे थे और वहां प्रश्न बैंक भी रखे हुए थे. एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया. मामला तूल पकड़ने पर जिला प्रशासन हरकत में आया. जिला परियोजना समन्वयक ने थाने में आवेदन दिया है कि हिंदी पेपर दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है. इस मामले में कुछ लोग संदिग्ध मिले हैं. परीक्षा की गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका है.

रामू सिंह टेकाम को नियुक्त किया गया है नया केंद्राध्यक्ष

इस आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. इस मामले में अमरकंटक थाने में अतिथि शिक्षक वर्ग 2 के मोहन चंद्रवंशी, प्रेमलाल दरकेश, माध्यमिक शिक्षक एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष सुशील सिंह और चपरासी शोभित सिंह के खिलाफ परीक्षा अधिनियम की धारा 316 (2), 318 (4), बी एस 3जी/ 4 ,1937 के तहत केस दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक केंद्र अध्यक्ष छंगू राम भगत को बदल दिया गया और उनके स्थान पर रामू सिंह टेकाम को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

एसडीओपी पुलिस पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. चारों से पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला असल में है क्या.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अनूपपुर: परीक्षा में नकल संबंधित मामले में दो अतिथि शिक्षकों समेत चार के खिलाफ एफआईआर

Anuppur, MP

जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल पोड़की के दो अतिथि शिक्षक कुछ लोगों के साथ मिलकर स्कूल के पीछे सुनसान जगह पर बैठकर प्रश्न बैंक रखकर उत्तर पुस्तिका में पेपर हल कर रहे थे. इसका एक वीडियो वायरल हुआ था. मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर ने जांच टीम गठित की थी. जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था.

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस और प्रशासन कर रहा मामले की जांच

जिसके बाद विद्यालय में पढ़ाने वाले दो अतिथि शिक्षकों, एक सहायक केंद्र अध्यक्ष और एक चपरासी के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर टी आर्मो ने अमरकंटक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. मामला उजागर होने के बाद केंद्राध्यक्ष को भी बदल दिया गया है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि नकल का यह पूरा मामला क्या है.

जानकारी अनुसार हाई स्कूल दसवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर चल रहा था. विद्यालय के पीछे करीबन 5 से अधिक लोग उत्तर पुस्तिका में लिख रहे थे और वहां प्रश्न बैंक भी रखे हुए थे. एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया. मामला तूल पकड़ने पर जिला प्रशासन हरकत में आया. जिला परियोजना समन्वयक ने थाने में आवेदन दिया है कि हिंदी पेपर दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है. इस मामले में कुछ लोग संदिग्ध मिले हैं. परीक्षा की गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका है.

रामू सिंह टेकाम को नियुक्त किया गया है नया केंद्राध्यक्ष

इस आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. इस मामले में अमरकंटक थाने में अतिथि शिक्षक वर्ग 2 के मोहन चंद्रवंशी, प्रेमलाल दरकेश, माध्यमिक शिक्षक एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष सुशील सिंह और चपरासी शोभित सिंह के खिलाफ परीक्षा अधिनियम की धारा 316 (2), 318 (4), बी एस 3जी/ 4 ,1937 के तहत केस दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक केंद्र अध्यक्ष छंगू राम भगत को बदल दिया गया और उनके स्थान पर रामू सिंह टेकाम को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

एसडीओपी पुलिस पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. चारों से पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला असल में है क्या.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fir-against-four-including-two-guest-teachers-in-the-case/article-12245

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.