- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सागर: करंट से युवती की मौत, बिजली कंपनी के लाइनमैन पर FIR दर्ज
सागर: करंट से युवती की मौत, बिजली कंपनी के लाइनमैन पर FIR दर्ज
Sagar, MP
सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया हर्राखेड़ा में करंट हादसे में युवती की मौत के मामले में एक माह बाद बड़ी कार्रवाई हुई है
पुलिस ने जांच पूरी कर बिजली विभाग के लाइनमैन रामचंद पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
खेत से लौटते वक्त हुआ हादसा
23 जुलाई की शाम 20 वर्षीय वंदना कुर्मी अपनी मां बैजंती कुर्मी के साथ खेत पर खाद डालने गई थी। लौटते समय रास्ते में खेमचंद साहू के खेत के पास मेन लाइन का टूटा तार पड़ा था। वंदना उसकी चपेट में आई और मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार का आरोप – चार दिन पहले दी थी सूचना
मृतका के भाई विनोद कुर्मी का कहना है कि घटना से चार दिन पहले ही तार टूटने की जानकारी बिजली कंपनी को दी गई थी। कंपनी के कर्मचारी मौके पर आए, लेकिन तार को हटाने या सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया। परिवार का आरोप है कि इसी लापरवाही ने वंदना की जान ले ली।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
जांच में परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रहली पुलिस ने लाइनमैन रामचंद पाठक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए