- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मचाया कहर: 6 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
उज्जैन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मचाया कहर: 6 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
Ujjain, MP
उज्जैन जिले के बड़नगर में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
तेज रफ्तार और लापरवाही बना हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार, बड़नगर हाईवे पर बरगुंडासेरी रोड के पास नगर पालिका के फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पाने के लिए निकली फायर ब्रिगेड की गाड़ी अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को टक्कर मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित गाड़ी पलट गई और फिसलते हुए आगे खड़े अन्य लोगों को भी चपेट में ले लिया।
तीन की मौत, तीन घायल
हादसे में घायल दो वर्षीय आवेश सिंह और उनके पिता जितेंद्र सिंह (50) को गंभीर स्थिति में उज्जैन के चरक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों में संतोष, उजाला सिंह और तीन वर्षीय तनीषा का इलाज बड़नगर अस्पताल में जारी है।
ड्राइवर नशे में था, हिरासत में लिया गया
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। यही उसकी लापरवाही का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने हटाकर घायलों को अस्पताल भेजा। मौके से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया।
प्रशासन ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
बड़नगर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंगिया ने हादसे पर दुख जताते हुए गंभीर रूप से घायलों को ₹50,000 और अन्य घायलों को ₹15,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सभी के इलाज का पूरा खर्च नगरपालिका द्वारा उठाए जाने की बात कही गई है।
डीएसपी का बयान
डीएसपी एनएस परमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ड्राइवर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए