सूने घर में लगी आग. 11 माह का मासूम आज में जिंदा जला.....बच्चे को सुलाकर पानी भरने गई थी मां

Maihar, MP

रामनगर में एक मासूम की घर के अंदर जलकर मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब घर पर कोई नहीं था और बच्चा घर में सो रहा था, तभी अचानक से घर में आग लग गई. आग की चपेट में आने से 11 माह का मासूम बुरी तरह झुलस गया और चंद मिनटों में उनकी मौत हो गई. घर में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जलकर 11 माह के मासूम की मौत

मैहर के रामनगर में सोमवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 5 में एक घर के अंदर सो रहे 11 माह के मासूम शिवांक की जलकर मौत हो गई. दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब मां मासूम की तेल मालिश करने के बाद उसे घर के अंदर सुलाकर खुद पानी लेने चली गई थी. इस दौरान घर के अंदर अचानक से आग लग गई और घर के अंदर से तेज धुआं निकलने लगा. धुआं देख पास के लोगों ने मां को सूचना दी. सूचना मिलते ही मासूम की मां दौड़कर घर पहुंची, जहां आस पास के लोग आग पर काबू पा लिया था.

मजदूरी करने गया था पिता

लोगों ने अंदर जा कर देखा तो मासूम बच्चा बुरी तरह आग में झुलस चुका था. जिसे आनन फानन में उसकी मां स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. मासूम के पिता नंद लाल कोरी ने कहा, " जब यह घटना हुई तब वह मजदूरी करने गया था और उसकी पत्नी पास के बोरवेल से पानी लेने गई थी, ऐसे में आग कैसे लगी मालूम नहीं." पीड़ित पिता ने कहा, " घर में रखा गैस सिलेंडर बंद था और बिजली कनेक्शन भी नहीं है." ऐसे में परिजन आशंका जता रहे है कि किसी ने जानबुझकर घर में आग लगाई है.

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम कर्मी ने कहा, " रामनगर के वार्ड नंबर 5 में आगजनी की घटना घटी, जिसमें नंदलाल कोरी के 11 माह बेटे शिवांक की जलकर मौत हो गई है. घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. मासूम की मां पानी लेने गई थी और पिता मजदूरी करने गया था. ऐसे में यह जांच का विषय है कि आग कैसे लगी. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलू की जांच में जुटी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सूने घर में लगी आग. 11 माह का मासूम आज में जिंदा जला.....बच्चे को सुलाकर पानी भरने गई थी मां

Maihar, MP

रामनगर में एक मासूम की घर के अंदर जलकर मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब घर पर कोई नहीं था और बच्चा घर में सो रहा था, तभी अचानक से घर में आग लग गई. आग की चपेट में आने से 11 माह का मासूम बुरी तरह झुलस गया और चंद मिनटों में उनकी मौत हो गई. घर में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जलकर 11 माह के मासूम की मौत

मैहर के रामनगर में सोमवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 5 में एक घर के अंदर सो रहे 11 माह के मासूम शिवांक की जलकर मौत हो गई. दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब मां मासूम की तेल मालिश करने के बाद उसे घर के अंदर सुलाकर खुद पानी लेने चली गई थी. इस दौरान घर के अंदर अचानक से आग लग गई और घर के अंदर से तेज धुआं निकलने लगा. धुआं देख पास के लोगों ने मां को सूचना दी. सूचना मिलते ही मासूम की मां दौड़कर घर पहुंची, जहां आस पास के लोग आग पर काबू पा लिया था.

मजदूरी करने गया था पिता

लोगों ने अंदर जा कर देखा तो मासूम बच्चा बुरी तरह आग में झुलस चुका था. जिसे आनन फानन में उसकी मां स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. मासूम के पिता नंद लाल कोरी ने कहा, " जब यह घटना हुई तब वह मजदूरी करने गया था और उसकी पत्नी पास के बोरवेल से पानी लेने गई थी, ऐसे में आग कैसे लगी मालूम नहीं." पीड़ित पिता ने कहा, " घर में रखा गैस सिलेंडर बंद था और बिजली कनेक्शन भी नहीं है." ऐसे में परिजन आशंका जता रहे है कि किसी ने जानबुझकर घर में आग लगाई है.

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम कर्मी ने कहा, " रामनगर के वार्ड नंबर 5 में आगजनी की घटना घटी, जिसमें नंदलाल कोरी के 11 माह बेटे शिवांक की जलकर मौत हो गई है. घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. मासूम की मां पानी लेने गई थी और पिता मजदूरी करने गया था. ऐसे में यह जांच का विषय है कि आग कैसे लगी. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलू की जांच में जुटी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fire-in-a-listened-house-burnt-11-months-old-innocent/article-13563

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.