दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, 68 यात्रियों को बचाया गया, दिल्ली-मुंबई रूट ठप

रतलाम (म.प्र.)

By Rohit.P
On

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, दिल्ली-मुंबई रूट प्रभावित।

दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही इस ट्रेन के एसी कोच में रतलाम जिले के आलोट के पास अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह लगभग 5:15 बजे लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले बी-1 एसी कोच में दिखाई दी, जिसमें उस समय 68 यात्री मौजूद थे। ट्रेन स्टाफ और रेलवे कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और करीब 15 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं आई, हालाँकि कोच पूरी तरह जल गया।

कहा जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से निकली थी और इसका अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था। राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही यात्रियों ने कोच से धुआं उठता देखा। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई, और यह बी-1 कोच के पीछे लगी सेकंड लगेज कम गार्ड वैन तक पहुंच गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूर से ही धुएं का गुबार नजर आने लगा था। आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, जबकि रेलवे स्टाफ यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर ले जाने की कोशिश कर रहा था। आग बढ़ने के बाद ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया और प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया। स्थानीय फायर ब्रिगेड और रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन काफी देर तक कोच से धुआं और लपटें निकलती रहीं।

इसी घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, दोनों तरफ की 5 से 6 ट्रेनों के शेड्यूल प्रभावित हुए हैं और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। घटना स्थल तकनीकी तौर पर कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम मंडल का मुख्यालय पास होने के कारण रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे ने राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टावर वैगन भेजी है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, रेलवे अधिकारी अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से बच रहे हैं। यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी मिल सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2026 By Rohit.P

दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, 68 यात्रियों को बचाया गया, दिल्ली-मुंबई रूट ठप

रतलाम (म.प्र.)

दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही इस ट्रेन के एसी कोच में रतलाम जिले के आलोट के पास अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह लगभग 5:15 बजे लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले बी-1 एसी कोच में दिखाई दी, जिसमें उस समय 68 यात्री मौजूद थे। ट्रेन स्टाफ और रेलवे कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और करीब 15 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं आई, हालाँकि कोच पूरी तरह जल गया।

कहा जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से निकली थी और इसका अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था। राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही यात्रियों ने कोच से धुआं उठता देखा। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई, और यह बी-1 कोच के पीछे लगी सेकंड लगेज कम गार्ड वैन तक पहुंच गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूर से ही धुएं का गुबार नजर आने लगा था। आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, जबकि रेलवे स्टाफ यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर ले जाने की कोशिश कर रहा था। आग बढ़ने के बाद ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया और प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया। स्थानीय फायर ब्रिगेड और रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन काफी देर तक कोच से धुआं और लपटें निकलती रहीं।

इसी घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, दोनों तरफ की 5 से 6 ट्रेनों के शेड्यूल प्रभावित हुए हैं और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। घटना स्थल तकनीकी तौर पर कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम मंडल का मुख्यालय पास होने के कारण रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे ने राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टावर वैगन भेजी है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, रेलवे अधिकारी अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से बच रहे हैं। यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी मिल सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fire-in-ac-coach-of-delhi-going-rajdhani-express-68/article-53564

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.