- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इटारसी के पास अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
इटारसी के पास अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
Narmadapuram, MP
अहमदाबाद से बरौनी जा रही ट्रेन के पिछले डिब्बे में इटारसी के पास अचानक आग भड़क गई. आग की लपटें देख डरे यात्री.
इटारसी के पास धरमकुण्डी स्टेशन से खुटवासा स्टेशन के मध्य अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की पार्सल बोगी में आग लग गई. घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है. अहमदाबाद से चलकर बरौनी जाने वाली ये ट्रेन दोपहर करीब 2 बजे खंडवा से इटारसी की ओर रवाना हुई थी. धरमकुंडी स्टेशन निकलने के बाद खंबा नंबर 724/12 के पास ट्रेन गार्ड ने धुआं निकलते देखा. जिसके बाद ट्रेन को अचानक रोका गया. ट्रेन के रुकने और आग की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया.
ट्रेन की पार्सल बोगी में लगी आग
आग लगने के बाद ट्रेन करीब सवा घंटे तक वहीं खड़ी रखी. बाद में आग वाले कोच को अलग कर शाम 5:20 मिनट पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया. आग लगने की इस घटना के कारण खंडवा से इटारसी आने वाला रेलवे डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया. ट्रेन की जिस बोगी में आग लगी उसमें स्टील के बर्तन के कार्टून भरे हुए थे. इस कारण आग के साथ काफी धुआं उठने लगा. आग की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोका. ट्रेन के रुकते यात्री ट्रेन से नीचे उतने लगे और भारी भीड़ लग गई.
आगजनी के चलते ट्रेन हुई प्रभावित
बता दें कि ट्रेन में आगजनी की घटना के कारण इटारसी-खंडवा मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई थी. ओएचई लाइन बंद होने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं. हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस डोलरिया स्टेशन पर, दानापुर-उधना एक्सप्रेस इटारसी के बी केबिन पर रुकी. इटारसी जंक्शन पर मंगला एक्सप्रेस, दानापुर-पुणे एक्सप्रेस और पंजाब मेल एक्सप्रेस को क्रमशः प्लेटफॉर्म नंबर 2, 5 और 3 पर रोका गया.

आगजनी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड
अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी सहित सिवनी मालवा से एसडीओपी राजू रजक, सिवनी मालवा थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके और डोलरिया थाना प्रभारी खुमान सिंह पटेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों तथा सिवनी मालवा और नर्मदापुरम से आई फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए