ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल के लेबर यूनिट में आग, आधी रात को महिला मरीजों को किया शिफ्ट

Gwalior, MP

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह के कमला राजा अस्पताल में शनिवार रात आग लग गई. जिसके बाद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्त किया.

ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल समूह के महिला एवं बाल चिकित्सालय यानि कमला राजा अस्पताल में आधीरात को आग लगने की घटना हुई है. आगजनी से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. यह आग कमला राजा अस्पताल के महिला प्रसूति ग्रह से सटे वार्ड में लगी थी. एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने को आग लगने की प्रमुख वजह बताया जा रहा है. यहां भर्ती गर्भवती महिला मरीजों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

शॉर्ट सर्किट से फटा एसी का कंप्रेसर
जैसे ही आग की खबर मिली वैसे ही फायर ब्रिगेड अस्पताल स्टाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. गनीमत ये रही कि आगजनी में किसी भी जनहानि की कोई खबर फिलहाल नहीं है. पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के महिला लेबर रूम के आईसीयू में एसी का कंप्रेशर फट गया था. जिससे वहां आग लग गई. जिस समय आईसीयू में यह घटना हुई उस वक्त वहां 16 महिला मरीज मौजूद थीं. अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल घटना की सूचना नगर निगम के फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया.

बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
आधीरात को हुई इस घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते वहां धुआं भर गया. आईसीयू के आसपास के वार्डों में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में भी मौजूद मासूम बच्चों को बाहर निकाला गया उन्हें भी दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. सभी मरीजों को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है.

कलेक्टर सहित अफसर पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सहित अन्य अफसर पहुंच गए. गनीमत ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. अस्पताल में आग लगने की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ग्वालियर के जयारोग अस्पताल की ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लग गई थी. अब एक बार फिर से गर्मी का मौसम शुरू होते ही जयारोग्य अस्पताल सहित कमला राजा महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल के लेबर यूनिट में आग, आधी रात को महिला मरीजों को किया शिफ्ट

Gwalior, MP

ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल समूह के महिला एवं बाल चिकित्सालय यानि कमला राजा अस्पताल में आधीरात को आग लगने की घटना हुई है. आगजनी से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. यह आग कमला राजा अस्पताल के महिला प्रसूति ग्रह से सटे वार्ड में लगी थी. एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने को आग लगने की प्रमुख वजह बताया जा रहा है. यहां भर्ती गर्भवती महिला मरीजों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

शॉर्ट सर्किट से फटा एसी का कंप्रेसर
जैसे ही आग की खबर मिली वैसे ही फायर ब्रिगेड अस्पताल स्टाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. गनीमत ये रही कि आगजनी में किसी भी जनहानि की कोई खबर फिलहाल नहीं है. पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के महिला लेबर रूम के आईसीयू में एसी का कंप्रेशर फट गया था. जिससे वहां आग लग गई. जिस समय आईसीयू में यह घटना हुई उस वक्त वहां 16 महिला मरीज मौजूद थीं. अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल घटना की सूचना नगर निगम के फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया.

बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
आधीरात को हुई इस घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते वहां धुआं भर गया. आईसीयू के आसपास के वार्डों में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में भी मौजूद मासूम बच्चों को बाहर निकाला गया उन्हें भी दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. सभी मरीजों को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है.

कलेक्टर सहित अफसर पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सहित अन्य अफसर पहुंच गए. गनीमत ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. अस्पताल में आग लगने की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ग्वालियर के जयारोग अस्पताल की ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लग गई थी. अब एक बार फिर से गर्मी का मौसम शुरू होते ही जयारोग्य अस्पताल सहित कमला राजा महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fire-in-the-labor-unit-of-gwaliors-largest-hospital-shifted/article-14134

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.