- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल की केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, 15 किमी दूर से दिख रहा धुआं
भोपाल की केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, 15 किमी दूर से दिख रहा धुआं
BHOPAL, MP
भोपाल के गोविंदपुर स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग धधक रही है. आसपास की फैक्ट्रियों में काम बंद करा दिया गया है.
राजधानी भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा स्थित केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई. आग लगे हुए करीब 3 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है. लेकिन अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका. नगर निगम, पुलिस, भेल और एसडीईआरएफ की टीमें लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. मौके पर नगर निगम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केमिकल फैक्ट्री के मालिक और प्रबंधन के साथ स्टाफ मौजूद है. अफसरों का दावा है कि 70 परसेंट आग पर काबू पा लिया गया है.
पूरे भोपाल की फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया "गोविंदपुरा स्थित आनंद ऑर्गेनिक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:30 बजे मिली. इसके बाद गोविंदपुरा फायर स्टेशन, बोगदापुल, आईएसबीटी, माता मंदिर और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से 12 फायर ब्रिगेड भेजी गईं. लेकिन आग काबू होने की बजाय बढ़ती ही जा रही थी. ऐसे में भेल, एसडीईआरएफ और पुलिस की फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी. अब तक 3 घंटे बीत चुके हैं और करीब 50 से अधिक फायर ब्रिगेड और वॉटर टैंकर पानी डाला जा चुका है."
फैक्ट्री का 60 फीसदी हिस्सा जलकर राख
इस हादसे में फैक्ट्री का करीब 60 फ़ीसदी हिस्सा पूरी तरह जल चुका है, जहां पूरा सामान जल गया है. नई जगह पर आग तेजी से पकड़ती जा रही है. वहीं, आसपास की फैक्ट्री में भी काम बंद कर दिया गया है. केमिकल फैक्ट्री के बाहर चारों तरफ से पानी की बौछारें की जा रही हैं. मौके पर गोविंदपुरा और अयोध्या नगर और पिपलानी थाने का बल तैनात किया गया है. हालांकि आग से अब तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है.
10 से 15 किमी दूर से दिख रहा धुआं
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी पवन कुमार सेन ने बताया "फैक्ट्री में आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं है. पुलिस और प्रशासन का जोर अभी केवल आग बुझाने पर है. बीते 5 सालों में इस फैक्ट्री में 4 बार आग लग चुकी है. यह फैक्ट्री प्रेम चावला नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है." फैक्ट्री में लगी आग का धुआं 10 से 15 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है. अशोका गार्डन थाना के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया "पूरे मामले की जांच की जाएगी. फिलहाल कोई जनहानि की बात सामने नही आई है."
फैक्ट्री में ढाई सौ ड्रम केमिकल के रखे थे
फैक्ट्री में खड़ा एक ऑटो भी पूरी तरह से जल गया है. कर्मचारियों को कहना है कि इस फैक्ट्री में केमिकल बनाने का काम होता था और करीब ढाई सौ ड्रम में भरकर रखा गया था. हालांकि फैक्ट्री के पीछे साइड अंडरग्राउंड केमिकल का एक बड़ा टैंक भी बनाया गया है. लेकिन गनीमत रही कि वहां तक आग नहीं पहुंची, नहीं तो विस्फोट से बड़ा हादसा हो सकता था. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुबह यहां पूजा-पाठ और हवन हो रहा था.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए