अशोकनगर में आग का तांडव, 1500 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल खाक, 4 करोड़ का नुकसान

Ashoknagar, MP

गर्मी के समय में आगजनी की खबरें आती रहती है. एमपी के अशोकनगर में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई.

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पांच गांवों में शनिवार दोपहर खेतों में आग लग गई. आग खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में लगी. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली. देखते ही देखते करीब 1500 बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई. आगजनी का कारण एक खेत में भूसा बना रही मशीन को बताया गया है. किसानों का कहना है कि मशीन से निकली चिंगारी से आग भड़की है.

भूसा मशीन को ले जाने आए एक पुलिसकर्मी और किसानों के बीच झड़प हो गई. किसानों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें गालियां दी और अभद्र व्यवहार किया. इससे नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे 346 ए पर जाम लगा दिया. किसान पुलिसकर्मी पर कार्रवाई और 45 हजार रुपए प्रति बीघा मुआवजे की मांग कर रहे थे. बताया जा रहा है इस आगजनी में करीब 4 करोड़ की फसल जलकर खाक हो गई है.

जाम के दौरान इन अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर एसडीएम मुंगावली मनीष धनगर, तहसीलदार आनंद जैन, जनपद पंचायत सीईओ आलोक इटोरिया और थाना प्रभारी अरविंद कुशवाह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने नुकसान का प्रारंभिक आंकलन किया और जाम खुलवाने की कोशिश की.

ASHOKNAGAR WHEAT CROP CAUGHT FIRE
गेहूं की फसल में लगी आग 
 
आगजनी से इन गांव के किसानों का हुआ नुकसान

सबसे ज्यादा नुकसान झागर बमुरिया गांव में हुआ. यहां गंधर्व सिंह की 40, सेन समाज की 30, नीलम सिंह यादव की 50, कृष्णपाल यादव की 30, बाबू यादव की 50, धनपाल यादव की 50, रामकुमार यादव की 20, सोनू यादव की 20, विजयपाल यादव की 9, माखन यादव की 8, गुड्डा यादव की 8, पप्पू यादव की 6, मनोज कटारिया की 10, नारायण सिंह कटारिया की 5, बृजभान सिंह कटारिया की 10, जसराम सिंह की 5, श्रीपाल यादव की 5, लालू यादव की 5, रामसिंह यादव की 5, हरि की 5, रामबाबू की 5, देशराज की 5, गोविंद यादव की 5 और भूपेंद्र कटारिया की 5 बीघा फसल जल गई।.अमोंदा गांव में पहलाद पुत्र खुमान सिंह की 5 और हरप्रसाद पुत्र पंजाब सिंह की 7 बीघा फसल जली.हारूखेड़ी गांव में नरेश साहू, शालकराम कुशवाह और रामकिशन सेन की फसल भी आग की चपेट में आ गई.

Ashoknagar Wheat Crop Caught Fire
अशोकनगर में फसल में लगी आग 
 
तहसील बहादुरपुर में नही है दमकल

बहादुरपुर क्षेत्र में दमकल नहीं है. सबसे नजदीक दमकल मुंगावली नगर परिषद के पास है. जो आग लगने के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची. तब तक आग बुझ चुकी थी. बाद में ईसागढ़ और अशोकनगर से भी दमकल पहुंची. किसानों का कहना है कि मुंगावली से आई दमकल में पानी नहीं था. कुछ देर बौछारें फेंकने के बाद वह बंद हो गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर में आग का तांडव, 1500 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल खाक, 4 करोड़ का नुकसान

Ashoknagar, MP

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पांच गांवों में शनिवार दोपहर खेतों में आग लग गई. आग खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में लगी. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली. देखते ही देखते करीब 1500 बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई. आगजनी का कारण एक खेत में भूसा बना रही मशीन को बताया गया है. किसानों का कहना है कि मशीन से निकली चिंगारी से आग भड़की है.

भूसा मशीन को ले जाने आए एक पुलिसकर्मी और किसानों के बीच झड़प हो गई. किसानों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें गालियां दी और अभद्र व्यवहार किया. इससे नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे 346 ए पर जाम लगा दिया. किसान पुलिसकर्मी पर कार्रवाई और 45 हजार रुपए प्रति बीघा मुआवजे की मांग कर रहे थे. बताया जा रहा है इस आगजनी में करीब 4 करोड़ की फसल जलकर खाक हो गई है.

जाम के दौरान इन अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर एसडीएम मुंगावली मनीष धनगर, तहसीलदार आनंद जैन, जनपद पंचायत सीईओ आलोक इटोरिया और थाना प्रभारी अरविंद कुशवाह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने नुकसान का प्रारंभिक आंकलन किया और जाम खुलवाने की कोशिश की.

ASHOKNAGAR WHEAT CROP CAUGHT FIRE
गेहूं की फसल में लगी आग 
 
आगजनी से इन गांव के किसानों का हुआ नुकसान

सबसे ज्यादा नुकसान झागर बमुरिया गांव में हुआ. यहां गंधर्व सिंह की 40, सेन समाज की 30, नीलम सिंह यादव की 50, कृष्णपाल यादव की 30, बाबू यादव की 50, धनपाल यादव की 50, रामकुमार यादव की 20, सोनू यादव की 20, विजयपाल यादव की 9, माखन यादव की 8, गुड्डा यादव की 8, पप्पू यादव की 6, मनोज कटारिया की 10, नारायण सिंह कटारिया की 5, बृजभान सिंह कटारिया की 10, जसराम सिंह की 5, श्रीपाल यादव की 5, लालू यादव की 5, रामसिंह यादव की 5, हरि की 5, रामबाबू की 5, देशराज की 5, गोविंद यादव की 5 और भूपेंद्र कटारिया की 5 बीघा फसल जल गई।.अमोंदा गांव में पहलाद पुत्र खुमान सिंह की 5 और हरप्रसाद पुत्र पंजाब सिंह की 7 बीघा फसल जली.हारूखेड़ी गांव में नरेश साहू, शालकराम कुशवाह और रामकिशन सेन की फसल भी आग की चपेट में आ गई.

Ashoknagar Wheat Crop Caught Fire
अशोकनगर में फसल में लगी आग 
 
तहसील बहादुरपुर में नही है दमकल

बहादुरपुर क्षेत्र में दमकल नहीं है. सबसे नजदीक दमकल मुंगावली नगर परिषद के पास है. जो आग लगने के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची. तब तक आग बुझ चुकी थी. बाद में ईसागढ़ और अशोकनगर से भी दमकल पहुंची. किसानों का कहना है कि मुंगावली से आई दमकल में पानी नहीं था. कुछ देर बौछारें फेंकने के बाद वह बंद हो गई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fire-orgy-of-fire-in-ashoknagar-a-loss-of-wheat/article-16940

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.