- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन में मनी दीवाली! टीम इंडिया की जीत पर जश्न में डूबे फैन्स, टॉवर चौक पर आतिशबाजी
उज्जैन में मनी दीवाली! टीम इंडिया की जीत पर जश्न में डूबे फैन्स, टॉवर चौक पर आतिशबाजी
Ujjain, MP
भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच जीतने की खुशी में उज्जैन में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया. टॉवर चौक पर आतिशबाजी हुई.
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इससे पहले टीम इंडिया ने 2002 में और 2013 में यह खिताब जीता था. अब 12 साल बाद, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने एक और शानदार ट्रॉफी अपने नाम की. उज्जैन के टावर चौक पर टीम इंडिया की जीत पर जमकर आतिशबाजी की गई.
उज्जैन में जश्न का माहौल, टॉवर चौक पर आतिशबाजी
टीम इंडिया की इस जबरदस्त जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा गया. उज्जैन में भी क्रिकेट प्रेमियों ने टॉवर चौक पर एकत्र होकर भव्य आतिशबाजी की और भारत की जीत का जश्न मनाया. हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों ने तिरंगा लहराया, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाच-गाना किया और "भारत माता की जय" के नारे लगाए.
खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फाइनल में शानदार प्रदर्शन
दुबई में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन खेल की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब अपने नाम किया. कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति और विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों की दमदार परफॉर्मेंस ने इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया. भारत की इस शानदार जीत से क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है. उज्जैन समेत पूरे देश में लोग जश्न मना रहे हैं और टीम इंडिया को बधाइयां दे रहे हैं.
भारत की जीत पर सतना में जश्न
भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर सतना शहर में जश्न मनाया गया. सड़कों पर उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की तेज धुनों पर लोग नाचते-गाते नजर आए. युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस जीत की खुशी में शरीक हुआ. रात होते ही आसमान में पटाखों की आतिशबाजी ने जश्न को और रंगीन बना दिया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि भारतीय टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को धूल चटाई.

लोगों ने कप्तान और खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए लोगों ने कहा कि, ''यह जीत टीम के अथक परिश्रम और एकजुटता का नतीजा है.'' बता दें कि पूरे शहर में लोगों ने क्रिकेट मैच को लेकर एलइडी टीवी लगा रखी थी. जैसे ही टीम जीती लोगों ने आतिशबाजी शुरु कर दी. सतना के मुख्य चौराहों पर भीड़ जमा हुई और "भारत माता की जय" के नारे गूंजते रहे. बच्चों ने तिरंगे झंडे लहराए, तो युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए