तस्करों को दबोचने गई नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम पर फायरिंग, 2 अधिकारी घायल, फिर फिल्मी स्टाइल में पकड़ाया आरोपी

Neemach, MP

नीमच की नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर तस्करों ने फायरिंग की और गाड़ी को टक्कर मारी. यह घटना तब हुई जब टीम तस्करों को पकड़ने के लिए गई थी. हालांकि फिल्मी स्टाइल में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के नीमच टीम ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले मंगलवाड़ के नारायणपुरा टोल प्लाजा पर एक टोयोटा इनोवा कार को जब्त किया है. साथ ही अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है. दरअसल, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे से मादक पदार्थ की नस्करी हो रही है. जिसके बाद सीबीएन की टीम ने एक्शन लेते हुए टोल बैरियर पर नाकेबन्दी कर दी.

अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद

जैसे ही संदिग्ध वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचा. वहां पहले से मुस्तेद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने विपरीत दिशा से टोल पर तस्करों के वाहन के आगे अपना वाहन लगा दिया, लेकिन तस्कर CBN के वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास करने लगा. हालाांकि तस्कर कामयाब नहीं सके. जिसके बाद एक आरोपी चलती कार से कूद कर भाग निकला, जबकि वाहन चला रहा आरोपी कार से भागने को कोशिश की.

एक आरोपी फरार

इस दौरान दोनों आरोपियों ने CBN की टीम को चकमा देने का काफी प्रयास किया. एक आरोपी तो गोलीबारी करते हुए भागने में कामयाब हो गया, जबकि दूसरे को CBN की टीम ने धर दबोचा. 

डोडा चूरा के साथ वाहन भी जब्त

यह पूरा घटनाक्रम फिल्मी अंदाज में हुआ, जिसे देखकर टोल प्लाजा पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए भौचक्के हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार देर रात को सामने आए हैं, जिसमें यह पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. वहीं तस्करों की कार की तलाशी में 17 बोरों में भरा हुआ 345.940 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया है. साथ ही वाहन को भी बरामद कर लिया गया है.

दो अधिकारी हुए घायल

मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इस घटनाक्रम में हुई गोलीबारी मे एक अधिकारी घायल हुआ है, जबकि दो अधिकारी तस्करों के वाहन से हुई आमने सामने की टक्कर में घायल हो गए है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2024 By दैनिक जागरण

तस्करों को दबोचने गई नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम पर फायरिंग, 2 अधिकारी घायल, फिर फिल्मी स्टाइल में पकड़ाया आरोपी

Neemach, MP

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के नीमच टीम ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले मंगलवाड़ के नारायणपुरा टोल प्लाजा पर एक टोयोटा इनोवा कार को जब्त किया है. साथ ही अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है. दरअसल, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे से मादक पदार्थ की नस्करी हो रही है. जिसके बाद सीबीएन की टीम ने एक्शन लेते हुए टोल बैरियर पर नाकेबन्दी कर दी.

अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद

जैसे ही संदिग्ध वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचा. वहां पहले से मुस्तेद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने विपरीत दिशा से टोल पर तस्करों के वाहन के आगे अपना वाहन लगा दिया, लेकिन तस्कर CBN के वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास करने लगा. हालाांकि तस्कर कामयाब नहीं सके. जिसके बाद एक आरोपी चलती कार से कूद कर भाग निकला, जबकि वाहन चला रहा आरोपी कार से भागने को कोशिश की.

एक आरोपी फरार

इस दौरान दोनों आरोपियों ने CBN की टीम को चकमा देने का काफी प्रयास किया. एक आरोपी तो गोलीबारी करते हुए भागने में कामयाब हो गया, जबकि दूसरे को CBN की टीम ने धर दबोचा. 

डोडा चूरा के साथ वाहन भी जब्त

यह पूरा घटनाक्रम फिल्मी अंदाज में हुआ, जिसे देखकर टोल प्लाजा पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए भौचक्के हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार देर रात को सामने आए हैं, जिसमें यह पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. वहीं तस्करों की कार की तलाशी में 17 बोरों में भरा हुआ 345.940 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया है. साथ ही वाहन को भी बरामद कर लिया गया है.

दो अधिकारी हुए घायल

मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इस घटनाक्रम में हुई गोलीबारी मे एक अधिकारी घायल हुआ है, जबकि दो अधिकारी तस्करों के वाहन से हुई आमने सामने की टक्कर में घायल हो गए है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/firing-on-narcotics-bureau-team-that-went-to-nab-smugglers/article-6458

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.