एमपी में डिजिटल अरेस्ट से पहली मौत, ठगों की धमकी से डरी महिला शिक्षक, पैसे नहीं दे पाई तो खाया जहर

Rewa, MP

ठगों ने महिला से 22 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए थे, लेकिन और पैसे मांग रहे थे। महिला के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने जहर खा लिया। उसकी मौत के बाद भी ठगों ने धमकाना जारी रखा और पैसे मांगते रहे।

मध्य प्रदेश के रीवा में डिजिटल अरेस्ट के दौरान मौत का पहला मामला सामने आया है। यहां एक महिला शिक्षक ने ठगों की धमकियों से डरकर जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ठगों ने महिला से पहले 22 हजार रुपये पहले ही ऐंठ लिए थे और 50 हजार रुपये मांग रहे थे। शिक्षिका के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने जहर खा लिया। हद तो तब हो गई, जब ठगों ने महिला की मौत के बाद भी धमकाना जारी रखा और पैसे की मांग करते रहे।

मामला मऊगंज जिले के घुरेहटा वार्ड क्रमांक 12 का है। यहां रहने वाली रेशमा पाण्डेय पन्नी गांव में शासकीय हाई स्कूल में अतिथि शिक्षक हैं। बीते शनिवार को परिवार के सदस्य किसी कार्य के चलते गांव से बाहर गए थे। इसी दौरान रेशमा पाण्डेय के मोबाइल में कुछ मैसेज आए। कुछ देर बाद उन्हे व्हाट्स एप में वर्दी पहने कुछ पुलिस अफसर और आर्मी के जवानों के वीडियो भेजे गए। थोड़ी देर बाद जालसाज खुद वर्दी पहन कर वीडियो कॉल पर आया और और महिला को डिजिटली अरेस्ट कर लिया।

पार्सल लेने का दबाव बनाया, 22 हजार ठगे 

जालसाजों ने महिला से कहा था कि तुम्हारे नाम का एक पार्सल है, जिसे तुम्हें लेना होगा। नहीं लेने पर तुम्हारे खिलाफ चोरी का इल्जाम लगाकर एफआईआर दर्ज कर तुम्हें गिरफ्तार किया जायेगा। इसके बाद जालसाजों ने महिला से रुपयों की डिमांड की। डरी सहमी महिला ने ऑनलाइन 22 हजार रूपये अपने मोबाइल से ट्रांसफर कर दिए। जालसाज इसके बाद भी नहीं रुके। 22 हजार लेने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए और मांगे। नहीं देने पर बदमाशों ने स्थानीय पुलिस को भेजकर कर गिरफ्तार करने की धमकी दी।

महिला ने खाया जहर

पीड़ित महिला जब 50 हजार रुपये नहीं दे पाई तो गिरफ्तारी के डर से उसने जहर खा लिया और परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी। आनन-फानन में महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रेशमा पाण्डेय की मौत के बाद भी जालसाज लगातार 50 हजार की डिमांड करते रहे। मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने बताया कि 5 जनवरी को शिक्षिका के पास कॉल आया था, जिसमें पार्सल लेने का दबाव बनाया जा रहा था। कहा जा रहा था कि पार्सल ले लो, नहीं तो आप पर चोरी की एफआईआर दर्ज करते हुए आपको गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद कॉल करने वालें व्यक्ति ने पैसों की डिमांड भी की। इस घटना के बाद महिला ने जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

डॉक्टर का बयान

संजयगांधी अस्पताल में पदस्थ सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया की मऊगंज निवासी एक महिला को उपचार के लिए रविवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,था लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है। इसके बाद पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में डिजिटल अरेस्ट से पहली मौत, ठगों की धमकी से डरी महिला शिक्षक, पैसे नहीं दे पाई तो खाया जहर

Rewa, MP

मध्य प्रदेश के रीवा में डिजिटल अरेस्ट के दौरान मौत का पहला मामला सामने आया है। यहां एक महिला शिक्षक ने ठगों की धमकियों से डरकर जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ठगों ने महिला से पहले 22 हजार रुपये पहले ही ऐंठ लिए थे और 50 हजार रुपये मांग रहे थे। शिक्षिका के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने जहर खा लिया। हद तो तब हो गई, जब ठगों ने महिला की मौत के बाद भी धमकाना जारी रखा और पैसे की मांग करते रहे।

मामला मऊगंज जिले के घुरेहटा वार्ड क्रमांक 12 का है। यहां रहने वाली रेशमा पाण्डेय पन्नी गांव में शासकीय हाई स्कूल में अतिथि शिक्षक हैं। बीते शनिवार को परिवार के सदस्य किसी कार्य के चलते गांव से बाहर गए थे। इसी दौरान रेशमा पाण्डेय के मोबाइल में कुछ मैसेज आए। कुछ देर बाद उन्हे व्हाट्स एप में वर्दी पहने कुछ पुलिस अफसर और आर्मी के जवानों के वीडियो भेजे गए। थोड़ी देर बाद जालसाज खुद वर्दी पहन कर वीडियो कॉल पर आया और और महिला को डिजिटली अरेस्ट कर लिया।

पार्सल लेने का दबाव बनाया, 22 हजार ठगे 

जालसाजों ने महिला से कहा था कि तुम्हारे नाम का एक पार्सल है, जिसे तुम्हें लेना होगा। नहीं लेने पर तुम्हारे खिलाफ चोरी का इल्जाम लगाकर एफआईआर दर्ज कर तुम्हें गिरफ्तार किया जायेगा। इसके बाद जालसाजों ने महिला से रुपयों की डिमांड की। डरी सहमी महिला ने ऑनलाइन 22 हजार रूपये अपने मोबाइल से ट्रांसफर कर दिए। जालसाज इसके बाद भी नहीं रुके। 22 हजार लेने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए और मांगे। नहीं देने पर बदमाशों ने स्थानीय पुलिस को भेजकर कर गिरफ्तार करने की धमकी दी।

महिला ने खाया जहर

पीड़ित महिला जब 50 हजार रुपये नहीं दे पाई तो गिरफ्तारी के डर से उसने जहर खा लिया और परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी। आनन-फानन में महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रेशमा पाण्डेय की मौत के बाद भी जालसाज लगातार 50 हजार की डिमांड करते रहे। मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने बताया कि 5 जनवरी को शिक्षिका के पास कॉल आया था, जिसमें पार्सल लेने का दबाव बनाया जा रहा था। कहा जा रहा था कि पार्सल ले लो, नहीं तो आप पर चोरी की एफआईआर दर्ज करते हुए आपको गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद कॉल करने वालें व्यक्ति ने पैसों की डिमांड भी की। इस घटना के बाद महिला ने जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

डॉक्टर का बयान

संजयगांधी अस्पताल में पदस्थ सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया की मऊगंज निवासी एक महिला को उपचार के लिए रविवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,था लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है। इसके बाद पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/first-death-due-to-digital-arrest-in-mp-female-teacher/article-7203

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.