इंदौर–रीवा के बीच पहली सीधी फ्लाइट शुरू: पहले दिन 45 मिनट देरी, मंत्री विजयवर्गीय 40 कार्यकर्ताओं संग रवाना

Indore, MP

On

इंडिगो की 70-सीटर उड़ान से 15 घंटे का सफर अब 1 घंटा 45 मिनट में, विंध्य क्षेत्र को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की शुरुआत हो गई है। इंदौर से रीवा के बीच पहली सीधी हवाई सेवा सोमवार 22 दिसंबर से शुरू कर दी गई। इंडिगो एयरलाइंस की इस नियमित फ्लाइट ने पहले दिन अपने निर्धारित समय से करीब 45 मिनट की देरी से उड़ान भरी, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन इंदौर से 50 से अधिक यात्री इस विमान में सवार हुए।

अब तक इंदौर से रीवा की यात्रा ट्रेन या बस से लगभग 15 घंटे में पूरी होती थी, लेकिन सीधी फ्लाइट शुरू होने से यह सफर मात्र 1 घंटा 45 मिनट में पूरा हो सकेगा। इस सुविधा का सीधा लाभ विंध्य क्षेत्र के आठ जिलों को मिलेगा।

प्रतिदिन होगा 70-सीटर विमान का संचालन

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर से रीवा के लिए प्रतिदिन 70 सीटर विमान का संचालन किया जाएगा। इंडिगो की यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके बाद 1:35 बजे रीवा से इंदौर के लिए वापसी उड़ान भरेगी। सामान्य किराया लगभग 4700 रुपये से शुरू हो रहा है।

मंत्री विजयवर्गीय भी पहली फ्लाइट में सवार

पहले ही दिन इस ऐतिहासिक उड़ान में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने 40 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर से रीवा के लिए रवाना हुए। वहीं, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी रीवा से इंदौर के लिए इसी विमान से 70 से अधिक यात्रियों के साथ सफर करेंगे।

विंध्य क्षेत्र को मिलेगा विकास का नया रास्ता

रीवा–इंदौर हवाई सेवा से विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। इससे व्यापार, उद्योग, शिक्षा और पर्यटन के अवसर मजबूत होंगे। इंदौर एयरपोर्ट के जरिए मुंबई, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु सहित कई बड़े शहरों और विदेशों के लिए भी आसान कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
इस सेवा से सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज जैसे जिलों के नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा।

तीर्थयात्रा पर जाएंगे कार्यकर्ता

मंत्री विजयवर्गीय के साथ रीवा पहुंचे यात्री वहां से चित्रकूट और मैहर की दो दिवसीय तीर्थयात्रा पर जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसंबर को चित्रकूट और 23 दिसंबर को मैहर में देवी दर्शन के बाद सभी यात्री उसी रात विमान से इंदौर लौटेंगे। हवाई मार्ग से तीर्थयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

मंत्री ने बताया भावुक अनुभव

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी विधानसभा उनका परिवार है और कार्यकर्ताओं को पहली बार हवाई यात्रा कराना उनके लिए भावुक और गर्व का क्षण रहा। उन्होंने बताया कि विमान में बैठते समय कार्यकर्ताओं की आंखों में खुशी और चेहरे पर मुस्कान देखना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव था।

तीन श्रेणियों में टिकट बुकिंग

इंडिगो एयरलाइंस इस फ्लाइट के लिए तीन श्रेणियों में टिकट उपलब्ध करा रही है—

  • सेवर फेयर: ₹5,203

  • फ्लेक्सी प्लस फेयर: ₹5,518

  • सुपर 6E फेयर: ₹6,778

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/first-direct-flight-starts-between-indore-rewa-45-minutes-delay-on/article-40674

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.