- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दुपाड़ा में संत रविदास की मूर्ति स्थापना हेतु पांच दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन
दुपाड़ा में संत रविदास की मूर्ति स्थापना हेतु पांच दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन
Ujjain, MP
शाजापुर जिले के दुपाड़ा गांव में संत रविदास जी की मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य 11 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। सोमवार सुबह विधि-विधान से यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र अनुष्ठान किए।
यज्ञ मंडप में गणेश स्थापना के बाद विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। यह कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
यह महायज्ञ पांच दिन तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और भजन संध्या का आयोजन होगा। अंतिम दिन संत रविदास जी की मूर्ति की स्थापना समारोह के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। दुपाड़ा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।
आयोजन समिति के मनोहर फुलेरिया ने बताया कि पूरे गांव में श्रद्धा और धार्मिकता का माहौल बना हुआ है, जिससे यह कार्यक्रम भव्य एवं सफल हो रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए