- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- करौली के दर्शन करने गए थे इंदौर से पांच लोग, सड़क हादसे में गई पूरे परिवार की जान
करौली के दर्शन करने गए थे इंदौर से पांच लोग, सड़क हादसे में गई पूरे परिवार की जान
INDORE, MP
राजस्थान के करौली में दर्शन करने के लिए इंदौर से एक ही परिवार के पांच लोग गए थे. वहां से देर रात वापसी के दौरान इन सभी लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि बस के साथ इनकी गाड़ी चिपक गई.
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले पांच लोग एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. पांच लोगों के सदस्य वाले परिवार की घटना के मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, इंदौर का रहने वाला ये परिवार राजस्थान (Rajasthan) के करौली में दर्शन करने के लिए गया था. वहां से वापस घर लौटते समय देर शाम 8 बजे करौली और गंगापुर के बीच एक बस के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई और पूरे परिवार की मौके पर ही जान चली गई.

सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की हुई मौत
12 लोग हुए घायल
इंदौर के शिवशक्ति नगर में रहने वाले निवासी नयन देशमुख (65), पत्नी अनीता (60), बेटी मनस्वी (25), बेटा खुश (24) और बहन प्रीति भट्ट निवासी बड़ौदा (गुजरात) की बस और कार के जोरदार टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी तरफ, बस में सवार 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें गंगापुर सिटी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत
इस दौरान हुआ हादसा
राजस्थान दर्शन करने इंदौर से निकले पांच सदस्यों का परिवार मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हुआ. करौली में स्थित नेशनल हाईवे-23 में कार और बस के बीच टक्कर होने से सभी कार सवारों की मौके पर मौत हो गई. कार में पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अधिकारी व उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और उनकी बहन थी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए