तेज रफ्तार कार के पलटते ही उठी आग की लपटें, बाल-बाल बचे 4 मासूम

panna, MP

मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा टल गया। सिमरदा रोड में आज एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जिसके बाद उसमे से आग की लपटें उठने लगी। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कार में सवार 4 बच्चों को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड और डायल 100 को सूचना दी। मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि यह कार अजयगढ़ निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा की है। जिसमें दो बच्चे बबलू कुशवाहा के और दो बच्चे उनके मित्र के सवार थे। कार मिंचन सागर के पास सिमरदा रोड पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से कार में धूल-मिट्टी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। कुछ ही देर में यह कार आग का गोला बन गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले कार पूरी तरह से आग पकड़ चुकी थी।

फायर ब्रिगेड ने जब तक बुझाने का प्रयास किया, तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। हादसे में मामूली रूप से घायल ड्राइवर और दो बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल अस्पताल से सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार कार के पलटते ही उठी आग की लपटें, बाल-बाल बचे 4 मासूम

panna, MP

मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा टल गया। सिमरदा रोड में आज एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जिसके बाद उसमे से आग की लपटें उठने लगी। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कार में सवार 4 बच्चों को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड और डायल 100 को सूचना दी। मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि यह कार अजयगढ़ निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा की है। जिसमें दो बच्चे बबलू कुशवाहा के और दो बच्चे उनके मित्र के सवार थे। कार मिंचन सागर के पास सिमरदा रोड पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से कार में धूल-मिट्टी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। कुछ ही देर में यह कार आग का गोला बन गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले कार पूरी तरह से आग पकड़ चुकी थी।

फायर ब्रिगेड ने जब तक बुझाने का प्रयास किया, तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। हादसे में मामूली रूप से घायल ड्राइवर और दो बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल अस्पताल से सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/flames-of-fire-arose-as-soon-as-the-car-overturned/article-14070

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.