भोपाल से जम्मू, केरल, कोलकाता के लिए जल्द शुरू होंगी फ्लाइट्स, सरकार ने एयरलाइंस से मांगे प्रस्ताव

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल एयरपोर्ट से श्रीनगर, चेन्नई, केरल और कई शहरों के लिए नई उड़ानों की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने एयरलाइंस से प्रस्ताव मांगे हैं।

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से आने वाले महीनों में कई नए शहरों के लिए सीधी या बेहतर कनेक्टिविटी वाली फ्लाइट्स शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और मध्यप्रदेश सरकार ने एयरलाइंस ऑपरेटरों से प्रस्ताव मांगे हैं। इनमें श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़-जम्मू और गोवा जैसे शहरों का नाम लिया गया है। हाल की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद इस दिशा में तेजी देखी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कहा कि राज्य सरकार ने शेड्यूल एयरलाइन ऑपरेटरों के लिए आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया है। इसके तहत भोपाल और प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट्स से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करने का आमंत्रण दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल को मध्य भारत का प्रमुख कनेक्टिविटी सेंटर मानते हुए नई उड़ानों पर जोर दिया जा रहा है। भोपाल विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य मनोज मीक ने बताया कि पिछले बैठकों में लगातार यह मुद्दा उठता रहा है कि भोपाल से दक्षिण भारत, उत्तर भारत और पर्यटन स्थलों के लिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी की ज़रूरत है। सुनने में आ रहा है कि सरकार एयरलाइंस कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन देने की योजना बना रही है ताकि भोपाल जैसे शहरों से नए रूट शुरू किए जा सकें। अधिकारियों का मानना है कि इससे पर्यटन, निवेश, मेडिकल ट्रैवल, शिक्षा और उद्योग क्षेत्रों को लाभ होगा। इसके अलावा, नॉलेज एंड एआई सिटी जैसे प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स को भी गति मिलने की उम्मीद है।

कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर हुई सलाहकार समिति की बैठक में सांसद आलोक शर्मा, एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और अन्य सदस्यों ने यात्रियों की सुविधाओं और भविष्य की जरुरतों पर चर्चा की। बैठक में चेन्नई के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट, बड़े बैकलिट डिस्प्ले, बेहतर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और रिक्लाइनर सीट जैसी सुविधाओं का सुझाव दिया गया। इसके अलावा, पार्किंग व्यवस्था, फायर सेफ्टी ऑडिट और स्टाफ ट्रेनिंग पर भी बात की गई। सूत्रों के अनुसार, व्यवहारिक रूट्स को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद होकर चेन्नई, लखनऊ होकर देहरादून और जयपुर होकर जम्मू जैसे विकल्पों पर भी चर्चा हुई है। एयरपोर्ट को 'हेल्दी एयरपोर्ट' बनाने के लिए पोहा स्टॉल, फ्रूट्स बार और स्थानीय स्वादों को बढ़ावा देने का भी सुझाव दिया गया। फिलहाल, एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से प्रस्तावों का इंतजार है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2026 By Rohit.P

भोपाल से जम्मू, केरल, कोलकाता के लिए जल्द शुरू होंगी फ्लाइट्स, सरकार ने एयरलाइंस से मांगे प्रस्ताव

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से आने वाले महीनों में कई नए शहरों के लिए सीधी या बेहतर कनेक्टिविटी वाली फ्लाइट्स शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और मध्यप्रदेश सरकार ने एयरलाइंस ऑपरेटरों से प्रस्ताव मांगे हैं। इनमें श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़-जम्मू और गोवा जैसे शहरों का नाम लिया गया है। हाल की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद इस दिशा में तेजी देखी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कहा कि राज्य सरकार ने शेड्यूल एयरलाइन ऑपरेटरों के लिए आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया है। इसके तहत भोपाल और प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट्स से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करने का आमंत्रण दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल को मध्य भारत का प्रमुख कनेक्टिविटी सेंटर मानते हुए नई उड़ानों पर जोर दिया जा रहा है। भोपाल विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य मनोज मीक ने बताया कि पिछले बैठकों में लगातार यह मुद्दा उठता रहा है कि भोपाल से दक्षिण भारत, उत्तर भारत और पर्यटन स्थलों के लिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी की ज़रूरत है। सुनने में आ रहा है कि सरकार एयरलाइंस कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन देने की योजना बना रही है ताकि भोपाल जैसे शहरों से नए रूट शुरू किए जा सकें। अधिकारियों का मानना है कि इससे पर्यटन, निवेश, मेडिकल ट्रैवल, शिक्षा और उद्योग क्षेत्रों को लाभ होगा। इसके अलावा, नॉलेज एंड एआई सिटी जैसे प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स को भी गति मिलने की उम्मीद है।

कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर हुई सलाहकार समिति की बैठक में सांसद आलोक शर्मा, एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और अन्य सदस्यों ने यात्रियों की सुविधाओं और भविष्य की जरुरतों पर चर्चा की। बैठक में चेन्नई के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट, बड़े बैकलिट डिस्प्ले, बेहतर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और रिक्लाइनर सीट जैसी सुविधाओं का सुझाव दिया गया। इसके अलावा, पार्किंग व्यवस्था, फायर सेफ्टी ऑडिट और स्टाफ ट्रेनिंग पर भी बात की गई। सूत्रों के अनुसार, व्यवहारिक रूट्स को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद होकर चेन्नई, लखनऊ होकर देहरादून और जयपुर होकर जम्मू जैसे विकल्पों पर भी चर्चा हुई है। एयरपोर्ट को 'हेल्दी एयरपोर्ट' बनाने के लिए पोहा स्टॉल, फ्रूट्स बार और स्थानीय स्वादों को बढ़ावा देने का भी सुझाव दिया गया। फिलहाल, एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से प्रस्तावों का इंतजार है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/flights-from-bhopal-to-jammu-kerala-and-kolkata-will-start/article-53221

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.