- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में बाढ़ जैसे हालात, अब तक 18 इंच बारिश; 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
एमपी में बाढ़ जैसे हालात, अब तक 18 इंच बारिश; 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में इस बार मानसून ने जुलाई की शुरुआत से ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अभी महीना आधा ही बीता है, लेकिन कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।
अब तक औसतन 18 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से काफी अधिक है। नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं और गांव-शहर जलभराव से जूझ रहे हैं।
श्योपुर, मंडला, शिवपुरी सबसे ज्यादा प्रभावित
प्रदेश के श्योपुर, मंडला, रीवा, सिवनी, उमरिया और शिवपुरी जैसे जिलों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। श्योपुर के बड़ौदा और विजयपुर में पानी घरों, दुकानों और अस्पतालों तक घुस गया। क्वारी नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि आगरा का मार्ग बंद करना पड़ा। मंडला में महज 9 घंटे में 2 इंच बारिश दर्ज की गई। रन्नौद में घरों में पानी भर गया।
अटल सागर डैम के खुले गेट, छोड़ा गया पानी
शिवपुरी जिले में अटल सागर (मड़ीखेड़ा) डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर सोमवार सुबह 6 गेट खोले गए और करीब 1500 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। टीकमगढ़ में मकान ढहने से तीन भैंसों की मौत हो गई। वहीं रायसेन में उफनते नालों के बीच मड रैली कर चर्चा बटोरी गई।
नर्मदा भी खतरे के निशान से ऊपर
प्रदेश की जीवनरेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी भी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबलपुर और होशंगाबाद क्षेत्र में तटीय इलाकों के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। लोगों को नदी के पास न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने अगले 4 दिन जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, मध्यप्रदेश पर इस समय एक मानसून ट्रफ लाइन सक्रिय है और लो प्रेशर एरिया भी बना हुआ है, जिससे तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने अगले 4 दिनों तक (18 जुलाई तक) भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन 17 जिलों में रेड अलर्ट
भोपाल, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, उज्जैन, सागर, दतिया, बालाघाट, सीधी, छिंदवाड़ा, देवास, राजगढ़, विदिशा और सीहोर समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
निवाड़ी में 103% बारिश, कई जिलों में 75% से ज्यादा
मानसून 16 जून को प्रदेश में सक्रिय हुआ था। तब से अब तक निवाड़ी जिले में 103% बारिश, जबकि मंडला और टीकमगढ़ जैसे जिलों में 75% तक पानी बरस चुका है। औसतन प्रदेश में 18 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि अभी भी एक महीने से ज्यादा मानसून बाकी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए