पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शाम को रवीन्द्र भवन में होगा ‘यादें अर्जुन सिंह’ समारोह

Bhopal, MP

अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता, मुशायरा और कवि सम्मेलन में देशभर के शायर होंगे शामिल

 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर बुधवार को राजधानी भोपाल में श्रद्धांजलि और स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुए पुष्पांजलि समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, विधायक रामेश्वर शर्मा और वरिष्ठ नेता भगवानदास सबनानी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, जो अर्जुन सिंह के पुत्र हैं, अपने परिवार के साथ मौजूद रहे और सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह का जीवन जनसेवा, शिक्षा और सामाजिक सद्भाव के आदर्शों से भरा था, जिन्हें आगे बढ़ाना आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है।

शाम को रवीन्द्र भवन में ‘यादें अर्जुन सिंह’ समारोह

जयंती के अवसर पर शाम को रवीन्द्र भवन में “अर्जुन सिंह सद्भावना मंच” की ओर से ‘यादें अर्जुन सिंह समारोह’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला, जबकि इसकी अध्यक्षता अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा करेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद और उत्तर विधानसभा के विधायक आतिफ अकील विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह के व्यक्तित्व, उनके राजनीतिक योगदान और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

रात 8 बजे होगा मुशायरा और कवि सम्मेलन

आयोजन समिति के सचिव डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर रात 8 बजे से अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात रचनाकार —
ताहिर फराज़ (रामपुर), पॉपुलर मेरठी (मेरठ), शकील आज़मी (मुंबई), खुर्शीद हैदर (मुजफ्फरनगर), नदीम फार्रुख (एटा), मुमताज नसीम (दिल्ली), बिलाल सहारनपुरी (सहारनपुर) और तबरेज मुनव्वर राणा (लखनऊ) अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

अर्जुन सिंह अलंकरण से सम्मानित होंगी चार हस्तियाँ

जयंती समारोह में समाज, साहित्य, खेल और कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली चार विभूतियों को ‘अर्जुन सिंह अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा।
इनमें शामिल हैं —

  • पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, वरिष्ठ पत्रकार एवं सप्रे संग्रहालय के संस्थापक

  • पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद्र, हाकी खिलाड़ी

  • पद्मश्री हरिचन्दन सिंह भट्टी, कलाधर्मी

  • पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया, प्रसिद्ध कबीर लोक गायक

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/floral-tributes-to-former-chief-minister-arjun-singh-on-his/article-37124

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.