दो करोड़ के बीमा के लिए दोस्त को जिंदा जलाया: खुद को मरा साबित कर जेल पहुंचा दंपती, पिता ने किया अंतिम संस्कार

Rewa, MP

मध्यप्रदेश के रीवा और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों, लालच और मानवता—तीनों को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

 रीवा निवासी एक शातिर दंपती ने कर्ज और बीमा के लालच में अपने ही दोस्त को न केवल जिंदा जलाया, बल्कि उसकी लाश को अपने ‘मृत शरीर’ के रूप में पेश कर बीमा क्लेम की साजिश रच डाली। इस योजना में उसने अपने बूढ़े पिता, परिजनों और समाज तक को धोखे में रखा।

पूरी योजना फिल्मी पटकथा जैसी, पर हकीकत बेहद भयावह

आरोपी सुनील सिंह पटेल और उसकी पत्नी हेमा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 2 करोड़ रुपए के बीमा और 45 लाख के कर्ज से छुटकारा पाने के लिए एक युवक विनय चौहान को पहले शराब पिलाकर बेसुध किया, फिर कार में बंद कर गैस सिलेंडर और कपूर से जिंदा जला दिया। यह घटना चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में 29 जून की रात को घटी।

आरोपियों ने शव को सुनील के रूप में पहचान दिलवाकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया। सुनील की पत्नी हेमा ने पुलिस और परिजनों को भरोसे में लेने के लिए विधवा जैसा व्यवहार किया — सिंदूर मिटाया, मंगलसूत्र उतारा और शोक प्रकट किया।

असली सच तब सामने आया जब सुनील जिंदा मिला

एक हफ्ते तक गांववाले और सुनील के बूढ़े पिता अवध बिहारी सिंह बेटे की आत्मा की शांति के लिए अंतिम संस्कार, पिंडदान और मृत्यु भोज तक की तैयारी कर चुके थे। तभी खबर आई कि सुनील चित्रकूट में नहीं मरा, बल्कि रीवा में जिंदा देखा गया है।

पुलिस ने जब सुनील और हेमा को आनंदपुर गांव से गिरफ्तार किया, तो पूरा मामला उजागर हुआ। विनय चौहान की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने हत्या, साजिश, धोखाधड़ी और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पिता बोले — बेटे के लिए घट बांधा, अब सोच रहा हूं क्या करूं

सुनील के पिता अवध बिहारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी थीं। उन्होंने कहा, “मैं बेटे की मृत्यु भोज की तैयारी में जुटा था, अब उसके जिंदा मिलने की खबर मिली है तो समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। समाज में किस मुंह से बाहर निकलूं।”

कैसे रची गई साजिश

  • यूट्यूब से सीखा पूरा प्लान

  • सिलेंडर और कपूर एक दिन पहले खरीदे

  • बॉडी स्प्रे और खराब टायर भी जलने में उपयोग

  • हत्या के लिए चुना सुनसान इलाका

  • कार में शव को जलाकर खुद को मृत घोषित किया

  • पत्नी ने लाश की पहचान कर पुलिस को गुमराह किया

पुलिस ने सुनील और हेमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक विनय के परिवार को न्याय दिलाने और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दो करोड़ के बीमा के लिए दोस्त को जिंदा जलाया: खुद को मरा साबित कर जेल पहुंचा दंपती, पिता ने किया अंतिम संस्कार

Rewa, MP

 रीवा निवासी एक शातिर दंपती ने कर्ज और बीमा के लालच में अपने ही दोस्त को न केवल जिंदा जलाया, बल्कि उसकी लाश को अपने ‘मृत शरीर’ के रूप में पेश कर बीमा क्लेम की साजिश रच डाली। इस योजना में उसने अपने बूढ़े पिता, परिजनों और समाज तक को धोखे में रखा।

पूरी योजना फिल्मी पटकथा जैसी, पर हकीकत बेहद भयावह

आरोपी सुनील सिंह पटेल और उसकी पत्नी हेमा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 2 करोड़ रुपए के बीमा और 45 लाख के कर्ज से छुटकारा पाने के लिए एक युवक विनय चौहान को पहले शराब पिलाकर बेसुध किया, फिर कार में बंद कर गैस सिलेंडर और कपूर से जिंदा जला दिया। यह घटना चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में 29 जून की रात को घटी।

आरोपियों ने शव को सुनील के रूप में पहचान दिलवाकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया। सुनील की पत्नी हेमा ने पुलिस और परिजनों को भरोसे में लेने के लिए विधवा जैसा व्यवहार किया — सिंदूर मिटाया, मंगलसूत्र उतारा और शोक प्रकट किया।

असली सच तब सामने आया जब सुनील जिंदा मिला

एक हफ्ते तक गांववाले और सुनील के बूढ़े पिता अवध बिहारी सिंह बेटे की आत्मा की शांति के लिए अंतिम संस्कार, पिंडदान और मृत्यु भोज तक की तैयारी कर चुके थे। तभी खबर आई कि सुनील चित्रकूट में नहीं मरा, बल्कि रीवा में जिंदा देखा गया है।

पुलिस ने जब सुनील और हेमा को आनंदपुर गांव से गिरफ्तार किया, तो पूरा मामला उजागर हुआ। विनय चौहान की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने हत्या, साजिश, धोखाधड़ी और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पिता बोले — बेटे के लिए घट बांधा, अब सोच रहा हूं क्या करूं

सुनील के पिता अवध बिहारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी थीं। उन्होंने कहा, “मैं बेटे की मृत्यु भोज की तैयारी में जुटा था, अब उसके जिंदा मिलने की खबर मिली है तो समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। समाज में किस मुंह से बाहर निकलूं।”

कैसे रची गई साजिश

  • यूट्यूब से सीखा पूरा प्लान

  • सिलेंडर और कपूर एक दिन पहले खरीदे

  • बॉडी स्प्रे और खराब टायर भी जलने में उपयोग

  • हत्या के लिए चुना सुनसान इलाका

  • कार में शव को जलाकर खुद को मृत घोषित किया

  • पत्नी ने लाश की पहचान कर पुलिस को गुमराह किया

पुलिस ने सुनील और हेमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक विनय के परिवार को न्याय दिलाने और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/for-insurance-of-two-crore-a-friend-burnt-alive-alive/article-27589

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.