अपनी किन खासियतों के लिए चर्चा में है MP का ये श्मशान घाट?

Pandhurna, MP

आम धारणा है कि मुक्तिधाम में महिलाएं नहीं जाती हैं, लेकिन एक ऐसा मुक्तिधाम है जहां भगवान भोलेनाथ सहित अन्य मूर्तियां विराजित हैं। जिनकी पूजा के लिए पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं.

किसी भी श्मशान घाट का माहौल बेहद गमजदा होता है क्योंकि वहां लोग अपने प्रियजनों को अन्तिम संस्कार के बाद अंतिम विदाई देने आते हैं. MP पांढुर्ना में बने श्मशान घाट की सूरत ओर सीरत बदलने का काम लायन्‍स क्‍लब पांढुरना, तथा जन सहयोग से किया है ताकि दुख भरे माहौल में भी थोड़ी राहत मिल सके.

पांढुर्ना जिला की हिराबेन रायचंदभाई शाह चेरिटेबल ट्रस्‍ट, पांढुरना की पहल पर श्मशान घाट की सूरत और सीरत बदलने का काम किया है. आम तौर पर श्मशान घाट कभी केवल पुरूष ही जाते थे, परन्‍तु पांढुरना के मोक्षधाम में महिलाये पुजा अर्चना करने प्रतिदिन जाति है ।पांढुर्ना का श्मशान घाट दर्शनीय स्थल का रूप ले रहा है. यहां पर भगवान की भव्य विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, एक बड़ा सा पार्क बनाया गया है. साथ ही शवयात्रा के साथ यहां आने वाले लोगों के लिए बड़े बड़े हॉल बनाए गए हैं. जिसमें कूलर लगे हुए हैं और वातानुकूलित हॉल बनाया गया है. यहां लॉकर की सुविधा है. श्मशान घाट में कॉटेज का निर्माण कर भव्यता प्रदान की है. यहां आने वाले लोग इसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं. 

आम तौर पर लोगों के मन में श्मशान घाट की छवि के तौर पर गंदगी भरा उजाड़ स्थान होता है जहां ना तो बैठने की जगह होती है और ना पीने का पानी या अन्य सुविधाएं भी नहीं होती. लोग श्मशान घाट में जाते हैं और अंतिम संस्कार संपन्न कर तुरंत वापस लौटना चाहते हैं लेकिन, पांढुर्ना का श्मशान घाट अपवाद है.

यहां पर आने वाले लोग आने के बाद बैठते है तो सब कुछ भूल जाते है. आगंतुक पार्क में जाकर सुकून का अनुभव करते हैं. वैसे तो किसी की शव यात्रा में जाने पर गमगीन माहौल ही होता है लेकिन, यहां के श्मशान घाट का माहौल उन्हें कुछ देर के लिए मन को शांत रखने में मददगार होता है.

वातानुकूलित हॉल और कुर्सियों का है इंतजाम
यहां पर बैठने के लिए बड़े-बड़े हॉल हैं जहां पर कुर्सियां लगी हुई हैं. गर्मियों के लिए कूलर और पंखे लगे हुए हैं. यहां पर वातानुकूलित हॉल है, यहां पर लॉकर की सुविधा भी है. जहां पर लोग अपने परिजनों की अस्थियों को सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार विसर्जन के लिए ले जा सकते हैं.

कूलर और ठंडे पानी की भी है व्यवस्था
इस श्मशान घाट में भव्य हरा भरा पार्क है जिसमें तरह-तरह के पेड़ और फूलों के पौधे लगे हुए हैं. स्थानीय का कहना है कि श्मशान घाट की व्यवस्था ऐसी की गई है जहां दुख भरे माहौल में भी चंद पल में सुख का एहसास हो सके. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अपनी किन खासियतों के लिए चर्चा में है MP का ये श्मशान घाट?

Pandhurna, MP

किसी भी श्मशान घाट का माहौल बेहद गमजदा होता है क्योंकि वहां लोग अपने प्रियजनों को अन्तिम संस्कार के बाद अंतिम विदाई देने आते हैं. MP पांढुर्ना में बने श्मशान घाट की सूरत ओर सीरत बदलने का काम लायन्‍स क्‍लब पांढुरना, तथा जन सहयोग से किया है ताकि दुख भरे माहौल में भी थोड़ी राहत मिल सके.

पांढुर्ना जिला की हिराबेन रायचंदभाई शाह चेरिटेबल ट्रस्‍ट, पांढुरना की पहल पर श्मशान घाट की सूरत और सीरत बदलने का काम किया है. आम तौर पर श्मशान घाट कभी केवल पुरूष ही जाते थे, परन्‍तु पांढुरना के मोक्षधाम में महिलाये पुजा अर्चना करने प्रतिदिन जाति है ।पांढुर्ना का श्मशान घाट दर्शनीय स्थल का रूप ले रहा है. यहां पर भगवान की भव्य विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, एक बड़ा सा पार्क बनाया गया है. साथ ही शवयात्रा के साथ यहां आने वाले लोगों के लिए बड़े बड़े हॉल बनाए गए हैं. जिसमें कूलर लगे हुए हैं और वातानुकूलित हॉल बनाया गया है. यहां लॉकर की सुविधा है. श्मशान घाट में कॉटेज का निर्माण कर भव्यता प्रदान की है. यहां आने वाले लोग इसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं. 

आम तौर पर लोगों के मन में श्मशान घाट की छवि के तौर पर गंदगी भरा उजाड़ स्थान होता है जहां ना तो बैठने की जगह होती है और ना पीने का पानी या अन्य सुविधाएं भी नहीं होती. लोग श्मशान घाट में जाते हैं और अंतिम संस्कार संपन्न कर तुरंत वापस लौटना चाहते हैं लेकिन, पांढुर्ना का श्मशान घाट अपवाद है.

यहां पर आने वाले लोग आने के बाद बैठते है तो सब कुछ भूल जाते है. आगंतुक पार्क में जाकर सुकून का अनुभव करते हैं. वैसे तो किसी की शव यात्रा में जाने पर गमगीन माहौल ही होता है लेकिन, यहां के श्मशान घाट का माहौल उन्हें कुछ देर के लिए मन को शांत रखने में मददगार होता है.

वातानुकूलित हॉल और कुर्सियों का है इंतजाम
यहां पर बैठने के लिए बड़े-बड़े हॉल हैं जहां पर कुर्सियां लगी हुई हैं. गर्मियों के लिए कूलर और पंखे लगे हुए हैं. यहां पर वातानुकूलित हॉल है, यहां पर लॉकर की सुविधा भी है. जहां पर लोग अपने परिजनों की अस्थियों को सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार विसर्जन के लिए ले जा सकते हैं.

कूलर और ठंडे पानी की भी है व्यवस्था
इस श्मशान घाट में भव्य हरा भरा पार्क है जिसमें तरह-तरह के पेड़ और फूलों के पौधे लगे हुए हैं. स्थानीय का कहना है कि श्मशान घाट की व्यवस्था ऐसी की गई है जहां दुख भरे माहौल में भी चंद पल में सुख का एहसास हो सके. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/for-what-special-features-is-this-cremation-ground-of-mp/article-4108

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.