सोनम केस: जले हुए बैग की फॉरेंसिक जांच से खुल सकते हैं हत्याकांड के राज

Indore,M.P

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में अब एक नया मोड़ आ गया है। शिलॉन्ग पुलिस उस काले बैग की फोरेंसिक जांच कराने जा रही है, जिसे आरोपी सोनम ने इंदौर में छोड़ने के बाद जलवा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि इस बैग में सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य अहम सबूत मौजूद थे, जिन्हें साजिश के तहत नष्ट करने की कोशिश की गई।

CCTV फुटेज से बैग का सुराग, कांट्रैक्टर और गार्ड गिरफ्तार

शिलॉन्ग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ कि सोनम ने देवास नाका स्थित एक फ्लैट में रुकने के दौरान इस बैग को वहीं छोड़ा था। 20-21 जून को सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को बैग जलाने का सुराग मिला। इसके बाद उसी बिल्डिंग के कांट्रैक्टर शिलोम जेम्स और गार्ड बलबीर अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों को सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।

बैग जलाने का कबूलनामा, लेकिन सवाल बाकी

जांच में पता चला कि आरोपी शिलोम ने 10 जून को एक खाली प्लॉट में बैग जलाने की बात कबूली है। हालांकि यह कबूलनामा कितना सही है, इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। टीम को संदेह है कि बैग में मौजूद डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जानबूझकर जलाए गए हैं।

भोपाल भागने की फिराक में था कांट्रैक्टर

इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार, शिलोम जेम्स को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वह मोबाइल बंद कर फरार होने की कोशिश में था और भोपाल भागने वाला था। पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। वहीं, गार्ड बलबीर को अशोकनगर से तब पकड़ा गया, जब वह गांव में मक्का की बुआई के लिए गया था।

FSL जांच से मिल सकते हैं सबूत

अब जले हुए बैग और उसमें मौजूद सामग्री की जांच फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में कराई जाएगी। इससे यह साफ हो सकेगा कि जलाए गए बैग में क्या-क्या था और इसे कब जलाया गया। शिलॉन्ग पुलिस इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

अब तक 7 गिरफ्तारियां

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान सहित अन्य शामिल हैं। सोनम को गाजीपुर से, जबकि अन्य आरोपियों को इंदौर और बीना से पकड़ा गया था।

फ्लैट किराए पर दिलाने में कांट्रैक्टर की भूमिका

पुलिस के मुताबिक, सोनम ने जिस फ्लैट में रुकी थी, वह शिलोम जेम्स ने किराए पर दिलवाया था। इस फ्लैट के लिए 30 मई को एडवांस के तौर पर 51 हजार रुपए दिए गए थे। शिलोम ब्रोक्रेज के जरिए फ्लैट उपलब्ध कराता है, जबकि बलबीर गार्ड और कारपेंटर का काम करता था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सोनम केस: जले हुए बैग की फॉरेंसिक जांच से खुल सकते हैं हत्याकांड के राज

Indore,M.P

CCTV फुटेज से बैग का सुराग, कांट्रैक्टर और गार्ड गिरफ्तार

शिलॉन्ग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ कि सोनम ने देवास नाका स्थित एक फ्लैट में रुकने के दौरान इस बैग को वहीं छोड़ा था। 20-21 जून को सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को बैग जलाने का सुराग मिला। इसके बाद उसी बिल्डिंग के कांट्रैक्टर शिलोम जेम्स और गार्ड बलबीर अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों को सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।

बैग जलाने का कबूलनामा, लेकिन सवाल बाकी

जांच में पता चला कि आरोपी शिलोम ने 10 जून को एक खाली प्लॉट में बैग जलाने की बात कबूली है। हालांकि यह कबूलनामा कितना सही है, इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। टीम को संदेह है कि बैग में मौजूद डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जानबूझकर जलाए गए हैं।

भोपाल भागने की फिराक में था कांट्रैक्टर

इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार, शिलोम जेम्स को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वह मोबाइल बंद कर फरार होने की कोशिश में था और भोपाल भागने वाला था। पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। वहीं, गार्ड बलबीर को अशोकनगर से तब पकड़ा गया, जब वह गांव में मक्का की बुआई के लिए गया था।

FSL जांच से मिल सकते हैं सबूत

अब जले हुए बैग और उसमें मौजूद सामग्री की जांच फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में कराई जाएगी। इससे यह साफ हो सकेगा कि जलाए गए बैग में क्या-क्या था और इसे कब जलाया गया। शिलॉन्ग पुलिस इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

अब तक 7 गिरफ्तारियां

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान सहित अन्य शामिल हैं। सोनम को गाजीपुर से, जबकि अन्य आरोपियों को इंदौर और बीना से पकड़ा गया था।

फ्लैट किराए पर दिलाने में कांट्रैक्टर की भूमिका

पुलिस के मुताबिक, सोनम ने जिस फ्लैट में रुकी थी, वह शिलोम जेम्स ने किराए पर दिलवाया था। इस फ्लैट के लिए 30 मई को एडवांस के तौर पर 51 हजार रुपए दिए गए थे। शिलोम ब्रोक्रेज के जरिए फ्लैट उपलब्ध कराता है, जबकि बलबीर गार्ड और कारपेंटर का काम करता था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/forensic-investigation-of-sonam-case-burnt-bags-can-open-the/article-25259

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.