सतना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2 गिरफ्तार, 13 सागौन के नग और जलाऊ लकड़ी जब्त

Satna, MP

जिले के नरों हिल्स वनखंड में शुक्रवार को वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेदरा गांव में छापेमारी कर वन विभाग की संयुक्त टीम ने सागौन और सेझा की लकड़ी जब्त की। यह कार्रवाई एसडीओ डॉ. लाल सुधाकर सिंह के नेतृत्व में की गई।

जंगल से लकड़ी काटने की बात कबूली

उचेहरा रेंजर सचिन नामदेव की सूचना पर लेदरा गांव में बाबूलाल साकेत के घर छापा मारा गया। पूछताछ में बाबूलाल ने जंगल से लकड़ी काटने की बात स्वीकार की और अपने सहयोगी बिहारी साकेत का नाम उजागर किया। इसके बाद दोनों के घरों से कुल 13 नग सागौन की लकड़ी, 3 गट्ठा जलाऊ लकड़ी और 1 नग सेझा की लकड़ी बरामद की गई।

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने बताया कि यह छापा नरों हिल्स वनखंड की बाबूपुर सर्किल की महेवा बीट (पी-800 और पी-801) में सागौन की अवैध कटाई की जांच के दौरान डाला गया।

अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

एसडीओ डॉ. सिंह ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। मामले से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने और अवैध लकड़ी तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कई जगहों पर टीमें रवाना की गई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सतना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2 गिरफ्तार, 13 सागौन के नग और जलाऊ लकड़ी जब्त

Satna, MP

जंगल से लकड़ी काटने की बात कबूली

उचेहरा रेंजर सचिन नामदेव की सूचना पर लेदरा गांव में बाबूलाल साकेत के घर छापा मारा गया। पूछताछ में बाबूलाल ने जंगल से लकड़ी काटने की बात स्वीकार की और अपने सहयोगी बिहारी साकेत का नाम उजागर किया। इसके बाद दोनों के घरों से कुल 13 नग सागौन की लकड़ी, 3 गट्ठा जलाऊ लकड़ी और 1 नग सेझा की लकड़ी बरामद की गई।

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने बताया कि यह छापा नरों हिल्स वनखंड की बाबूपुर सर्किल की महेवा बीट (पी-800 और पी-801) में सागौन की अवैध कटाई की जांच के दौरान डाला गया।

अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

एसडीओ डॉ. सिंह ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। मामले से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने और अवैध लकड़ी तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कई जगहों पर टीमें रवाना की गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/forest-departments-big-action-in-satna-2-arrested-13-teak/article-23451

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.