पूर्व बिशप पीसी सिंह का नया घोटाला उजागर, कौड़ियों के दाम लीज पर दी चर्च की जमीन, EOW ने दर्ज की FIR

JABALPUR, MP

जबलपुर के पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला चल रहा है। 99 से अधिक मामले चलने वाले बिशप पर भोपाल ईओडब्ल्यू ने एक और एफआईआर दर्ज की है। उन पर पचमढ़ी में कमर्शियल एरिया की एक लाख वर्गफुट से अधिक की जमीन को कौड़ियों के भाव लीज पर देने का आरोप लगा है। बिशप पीसी सिंह के साथ सतपुड़ा के रिसॉर्ट मालिक के ऊपर भी मामला दर्ज हुआ।

आर्थिक अपराध विंग (ईओडब्ल्यू) भोपाल ने पूर्व बिशप पीसी सिंह के ऊपर चर्च की जमीन पर धोखाधड़ी करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। बिशप पीसी सिंह के अलावा सतपुड़ा रिसॉर्ट के मालिक प्रमोद पुरी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर नागपुर डायोसेशन ट्रस्ट एसोसिएशन (एनडीटीए) की पचमढ़ी में स्थित बिल्डिंग और जमीन को अधिक सस्ती दरों पर लीज पर देने की शिकायत की गई।

दरअसल, साजिश के तहत पचमढ़ी के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र स्थित एक लाख वर्गफुट से अधिक जमीन को बिशप ने कौड़ियों के भाव 14 साल के लीज पर दे दी थी। बिशप पीसी सिंह ने रिसॉर्ट के मालिक प्रमोद पुरी के साथ मिलकर चर्च की सम्पत्ति को कौड़ियों के भाव देकर एनडीटीए को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

इन लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

ईओडब्ल्यू भोपाल में नितिन लॉरेंस और एनडीटीए के पूर्व प्रॉपर्टी सचिव प्रशांत सत्रालकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि पूर्व विषप पीसी सिंह ने पचमढ़ी के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र स्थित 1,05,837 वर्ग फीट भूमि और उस पर निर्मित भवन को कौड़ियों के भाव लीज पर दिया है। पीसी सिंह ने हर महीने 12500 रुपए के रेंट पर जमीन सतपुड़ा रिसॉर्ट प्रा.लि. के मालिक प्रमोद पुरी को 14 वर्ष की लीज पर दे दी। एनडीटीए के स्वामित्व की पचमढ़ी स्थित भूमि और भवन को लीज पर देने के लिए एनडीटीए और चौरिटी कमिश्नर नागपुर से अधिकारिता अनुमति नही ली गयी थी।

ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद तत्कालीन बिशप जबलपुर पीसी सिंह, प्रॉपर्टी सचिव एम.के सिंह (मृत) और सतपुड़ा रिसॉर्ट प्रा.लि. के मालिक प्रमोद पुरी के साथ अन्य के खिलाफ धारा 120बी, 406, 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पूर्व बिशप ने किया अधिकारों का दुरुपयोग

एनडीटीए के बिशप पॉल बी प्रभुदास दुपारे ने 19 फरवरी 2007 को जबलपुर डायोसिस के तात्कालीन बिशप पीसी सिंह को उनके डायोसिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों की देखभाल के लिए पॉवर ऑफ अटॉर्नी दी। सिंह ने इस अधिकार का दुरुपयोग करते हुए जबलपुर डायोसिस के सचिव एमके सिंह को अनअथॉराइज्ड अधिकार पत्र देकर पचमढ़ी के कमर्शियल एरिया में स्थित बिल्डिंग और जमीन को रेवेन्यू रेकॉर्ड में एमके सिंह नाम दर्ज करा दिया। इसके बाद इसे कम दामों में लीज पर दे दिया। आरोपों के अनुसार आरोपियों ने इस लीज से प्राप्त राशि का गबन भी किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व बिशप पीसी सिंह का नया घोटाला उजागर, कौड़ियों के दाम लीज पर दी चर्च की जमीन, EOW ने दर्ज की FIR

JABALPUR, MP

आर्थिक अपराध विंग (ईओडब्ल्यू) भोपाल ने पूर्व बिशप पीसी सिंह के ऊपर चर्च की जमीन पर धोखाधड़ी करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। बिशप पीसी सिंह के अलावा सतपुड़ा रिसॉर्ट के मालिक प्रमोद पुरी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर नागपुर डायोसेशन ट्रस्ट एसोसिएशन (एनडीटीए) की पचमढ़ी में स्थित बिल्डिंग और जमीन को अधिक सस्ती दरों पर लीज पर देने की शिकायत की गई।

दरअसल, साजिश के तहत पचमढ़ी के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र स्थित एक लाख वर्गफुट से अधिक जमीन को बिशप ने कौड़ियों के भाव 14 साल के लीज पर दे दी थी। बिशप पीसी सिंह ने रिसॉर्ट के मालिक प्रमोद पुरी के साथ मिलकर चर्च की सम्पत्ति को कौड़ियों के भाव देकर एनडीटीए को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

इन लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

ईओडब्ल्यू भोपाल में नितिन लॉरेंस और एनडीटीए के पूर्व प्रॉपर्टी सचिव प्रशांत सत्रालकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि पूर्व विषप पीसी सिंह ने पचमढ़ी के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र स्थित 1,05,837 वर्ग फीट भूमि और उस पर निर्मित भवन को कौड़ियों के भाव लीज पर दिया है। पीसी सिंह ने हर महीने 12500 रुपए के रेंट पर जमीन सतपुड़ा रिसॉर्ट प्रा.लि. के मालिक प्रमोद पुरी को 14 वर्ष की लीज पर दे दी। एनडीटीए के स्वामित्व की पचमढ़ी स्थित भूमि और भवन को लीज पर देने के लिए एनडीटीए और चौरिटी कमिश्नर नागपुर से अधिकारिता अनुमति नही ली गयी थी।

ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद तत्कालीन बिशप जबलपुर पीसी सिंह, प्रॉपर्टी सचिव एम.के सिंह (मृत) और सतपुड़ा रिसॉर्ट प्रा.लि. के मालिक प्रमोद पुरी के साथ अन्य के खिलाफ धारा 120बी, 406, 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पूर्व बिशप ने किया अधिकारों का दुरुपयोग

एनडीटीए के बिशप पॉल बी प्रभुदास दुपारे ने 19 फरवरी 2007 को जबलपुर डायोसिस के तात्कालीन बिशप पीसी सिंह को उनके डायोसिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों की देखभाल के लिए पॉवर ऑफ अटॉर्नी दी। सिंह ने इस अधिकार का दुरुपयोग करते हुए जबलपुर डायोसिस के सचिव एमके सिंह को अनअथॉराइज्ड अधिकार पत्र देकर पचमढ़ी के कमर्शियल एरिया में स्थित बिल्डिंग और जमीन को रेवेन्यू रेकॉर्ड में एमके सिंह नाम दर्ज करा दिया। इसके बाद इसे कम दामों में लीज पर दे दिया। आरोपों के अनुसार आरोपियों ने इस लीज से प्राप्त राशि का गबन भी किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/former-bishop-pc-singhs-new-scam-exposed-the-price-of/article-11157

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.