- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे की बीच सड़क पर धुनाई, बीच बचाव कर थाने ले गई पुलिस, जानें पूरा मामला
बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे की बीच सड़क पर धुनाई, बीच बचाव कर थाने ले गई पुलिस, जानें पूरा मामला
Agar Malwa, MP
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक पूर्व विधायक के बेटे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विधायक के बेटे ने बीच सड़क पर कुछ लोगों के साथ झगड़ा कर लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व विधायक के बेटे को थाने लेकर गई।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में रविवार शाम को एक पूर्व विधायक के बेटे की जमकर पिटाई हो गई। पिटाई होते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई की पूरा रास्ता जाम हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और बीच बचाव कर विधायक के बेटे को थाने लेकर गई।
दरअसल पूरा मामला जिला मुख्यालय के छावनी चौराहे का है। घटिया विधानसभा के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय के बेटे दीपक मालवीय बीच रास्ते में अपनी चार पहिया लगाकर खड़े थे। जब लोगों ने गाड़ी हटाने को कहा तो हंगामा करने लगे। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि उसने शराब के नशे में लोगों के साथ बदतमीजी भी की। इसी पर गुस्साई भीड़ ने पूर्व विधायक के बेटे की जमकर धुनाई कर दी। पूर्व विधायक के बेटे की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पुलिसकर्मियों ने किया बीच बचाव
जब हंगामे की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचीं और पूर्व विधायक के बेटे का बीच बचाव किया। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई। जहां आगे की कार्रवाई जारी है। एएसआई विक्रम सिंह जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीच रास्ते में वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित करने को लेकर पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी की चालानी कार्रवाई की गई है।
गाड़ी पर लगी थी विधायक की नेम प्लेट
बता दें कि यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि एक पूर्व विधायक के बेटे का इस तरह का व्यवहार और उसके बाद जनता की पिटाई ने सभी को हैरान कर दिया। जिस गाड़ी में पूर्व विधायक का बेटा दीपक मालवीय सवार था, उस गाड़ी पर विधायक की नेम प्लेट लगी हुई थी। जिस पर भाजपा का चिन्ह भी बना हुआ था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए