- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नेता प्रतिपक्ष के सामने रोने लगे कांग्रेस के पूर्व विधायक, पार्टी के गद्दारों की खोल दी पोल!
नेता प्रतिपक्ष के सामने रोने लगे कांग्रेस के पूर्व विधायक, पार्टी के गद्दारों की खोल दी पोल!
BHOPAL, MP
लोकसभा चुनाव हारने वाले एक कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सामने फूट फूट कर रोने लगे। वे उमंग सिंघार से कह रहे हैं कि हर चुनाव में कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस से गद्दारी करते हैं।
दरअसल, पूरा मामला सागर जिले के बंडा का है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सागर दौरे के दौरान बंडा पहुंचे थे। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक समाप्त होने के बाद पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी उमंग सिंघार से मिलने पहुंच गए। वे उमंग सिंघार से कहने लगे कि हर चुनाव में कांग्रेसी ही गद्दारी करते हैं। इसी वजह से यहां हर बार कांग्रेस हार जाती है। इतने कहते ही तरवर सिंह लोधी फूट फूट कर रोने लगते हैं। पीछे से कार्यकर्ता भी बोलते हैं कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस से गद्दारी करते हैं।
सिंघार ने तरवर को चुप कराया
इस पर उमंग सिंघार तरवर सिंह को समझाते हैं और उन्हें चुप कराते हैं। इसके बाद सिंघार मीडिया से बचते हुए रवाना हो जाते हैं। बता दें कि तरवर सिंह बंडा से पूर्व कांग्रेस विधायक हैं। उन्होंने साल 2023 में विधानसभा और 2024 का लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। लोधी दमोह लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार थे।
पार्टी की अंदरूनी कलह
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जोर शोर से मेहनत कर रहे हैं। उमंग सिंघार और जीतू पटवारी लगातार लोगों से मिल रहे हैं। कांग्रेस के अन्य नेताओं को 2028 चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। इसी बीच पार्टी का अंदरूनी कलह देखने को भी मिल रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए