पूर्व पार्षद गुड्डू हत्याकांड: जान की कीमत थी 40 लाख रुपये, डील पक्की होने पर सोहराब और जावेद ने किया काम तमाम

Ujjain, MP

पूर्व पार्षद को मौत के घाट उतारने का षडयंत्र रचने वाली पत्नि और 2 बेटों ने हत्या के लिये कॉलोनी में रहने वाले 2 भाइयों को 40 लाख देने की बात कहीं थी। कुछ राशि दोनों भाइयों ने खर्च के लिये ली थी, शेष काम होने के बाद देना तय हुआ था।

images (19)उज्जैन के वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद गुड्डू उर्फ कलीम की शुक्रवार तड़के 5 बजे घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का प्रयास 4 अक्तूबर से किया जा रहा था। जिसका षड़यंत्र गुड्डू की पत्नी निलोफर, बड़े बेटे आसिफ उर्फ मिंटू और 13 साल से बेदखल छोटे बेटे दानिश ने पूर्व पार्षद की साली के दामाद इमरान के साथ रचा था।

हत्या के लिये वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले 2 सगे भाइयों सोहराब और जावेद को षडयंत्र में शामिल किया गया, जिन्हें 40 लाख देने की बात कहीं गई थी। आसिफ ने कुछ राशि भाइयों को खर्च के लिये दी थी। शेष राशि काम होने के बाद देने की बात कही गई थी। नीलगंगा टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अब तक यहीं सामने आया है कि प्रापर्टी विवाद के चलते पूरी घटना का अंजाम दिया गया है।

मामले में पत्नी निलोफर, पुत्र आसिफ, रिश्तेदार इमरान और जावेद को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। सोहराब और दानिश फरार हैं। जिनकी तलाश में इंदौर आजादनगर में दबिश दी गई थी, लेकिन दोनों गिरफ्त में नहीं आ सके। दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास एक टीम लगातार कर रही है।

मार्निंग वॉक पर करना चाहते थे हत्या
हत्या की साजिश रच चुके परिवार ने गुड्डू कलीम की हत्या मार्निंग वॉक पर करने की योजना बनाई थी। 4 अक्तूबर को उसी मकसद से रूचिश्री गार्डन के सामने गुड्डू पर तीन गोलियां चलाई गई थी, लेकिन उस वक्त तीनों फायर मिस हो गये थे और गुड्डू का जान बचाने के प्रयास में हाथ टूट गया था।

घटना के बाद जब वह घर पहुंचा तो परिवार ने उसे आभास नहीं होने दिया कि उन्होंने गोली चलवाई है। गोली चलाने के दौरान बिना नंबर की काली फिल्म लगी कार का उपयोग किया गया था। गुड्डू ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मार्निंग वॉक के दौरान कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा उसकी रैकी करना पुलिस को बताया था।

इमरान की जुबा खुली इसलिए पत्नी और बेटों ने कर डाली हत्या
गुड्डू उर्फ कलीम पर चली गोली के बाद 7 अक्तूबर को नीलगंगा पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया था। जांच के बाद 9 अक्तूबर को हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया और कार की तलाश शुरू की गई। इंदौर के छावनी से इमरान उर्फ अभिषेक खान को हिरासत में लिया। जो गुड्डू की साली का दामाद था। इमरान के हिरासत में आने का पता चलते ही पत्नी और बेटे ने हत्या करना तय कर लिया, पत्नी ने इंदौर में रहने वाले छोटे बेटे दानिश और सोहराब को गुरूवार-शुक्रवार रात ही घर बुलाया। योजना के अनुसार दरवाजे खुले रखे गये। दोनों घर में घुसे और दानिश ने 12 बोर की बंदूक से कनपटी पर गोली मार दी।

कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस 
हत्या में उपयोग की गई 12 बोर की बंदूक लायसेंसी होना सामने आई। जो संभवत: गुड्डू की बताई जा रही है। उसकी बंदूक से ही उसका भेजा बेडरूम में सोते वक्त उड़ाया गया था। हत्या के बाद बंदूक मृतक का छोटा बेटा दानिश अपने साथ लेकर भागा है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है। दानिश और उसके साथ आया सोहराब हत्या के लिये कैसे घर तक आये थे और हत्या के बाद किस वाहन से भागे है। दोनों की तलाश के लिये आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Oct 2024 By दैनिक जागरण

पूर्व पार्षद गुड्डू हत्याकांड: जान की कीमत थी 40 लाख रुपये, डील पक्की होने पर सोहराब और जावेद ने किया काम तमाम

Ujjain, MP

images (19)उज्जैन के वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद गुड्डू उर्फ कलीम की शुक्रवार तड़के 5 बजे घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का प्रयास 4 अक्तूबर से किया जा रहा था। जिसका षड़यंत्र गुड्डू की पत्नी निलोफर, बड़े बेटे आसिफ उर्फ मिंटू और 13 साल से बेदखल छोटे बेटे दानिश ने पूर्व पार्षद की साली के दामाद इमरान के साथ रचा था।

हत्या के लिये वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले 2 सगे भाइयों सोहराब और जावेद को षडयंत्र में शामिल किया गया, जिन्हें 40 लाख देने की बात कहीं गई थी। आसिफ ने कुछ राशि भाइयों को खर्च के लिये दी थी। शेष राशि काम होने के बाद देने की बात कही गई थी। नीलगंगा टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अब तक यहीं सामने आया है कि प्रापर्टी विवाद के चलते पूरी घटना का अंजाम दिया गया है।

मामले में पत्नी निलोफर, पुत्र आसिफ, रिश्तेदार इमरान और जावेद को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। सोहराब और दानिश फरार हैं। जिनकी तलाश में इंदौर आजादनगर में दबिश दी गई थी, लेकिन दोनों गिरफ्त में नहीं आ सके। दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास एक टीम लगातार कर रही है।

मार्निंग वॉक पर करना चाहते थे हत्या
हत्या की साजिश रच चुके परिवार ने गुड्डू कलीम की हत्या मार्निंग वॉक पर करने की योजना बनाई थी। 4 अक्तूबर को उसी मकसद से रूचिश्री गार्डन के सामने गुड्डू पर तीन गोलियां चलाई गई थी, लेकिन उस वक्त तीनों फायर मिस हो गये थे और गुड्डू का जान बचाने के प्रयास में हाथ टूट गया था।

घटना के बाद जब वह घर पहुंचा तो परिवार ने उसे आभास नहीं होने दिया कि उन्होंने गोली चलवाई है। गोली चलाने के दौरान बिना नंबर की काली फिल्म लगी कार का उपयोग किया गया था। गुड्डू ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मार्निंग वॉक के दौरान कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा उसकी रैकी करना पुलिस को बताया था।

इमरान की जुबा खुली इसलिए पत्नी और बेटों ने कर डाली हत्या
गुड्डू उर्फ कलीम पर चली गोली के बाद 7 अक्तूबर को नीलगंगा पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया था। जांच के बाद 9 अक्तूबर को हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया और कार की तलाश शुरू की गई। इंदौर के छावनी से इमरान उर्फ अभिषेक खान को हिरासत में लिया। जो गुड्डू की साली का दामाद था। इमरान के हिरासत में आने का पता चलते ही पत्नी और बेटे ने हत्या करना तय कर लिया, पत्नी ने इंदौर में रहने वाले छोटे बेटे दानिश और सोहराब को गुरूवार-शुक्रवार रात ही घर बुलाया। योजना के अनुसार दरवाजे खुले रखे गये। दोनों घर में घुसे और दानिश ने 12 बोर की बंदूक से कनपटी पर गोली मार दी।

कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस 
हत्या में उपयोग की गई 12 बोर की बंदूक लायसेंसी होना सामने आई। जो संभवत: गुड्डू की बताई जा रही है। उसकी बंदूक से ही उसका भेजा बेडरूम में सोते वक्त उड़ाया गया था। हत्या के बाद बंदूक मृतक का छोटा बेटा दानिश अपने साथ लेकर भागा है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है। दानिश और उसके साथ आया सोहराब हत्या के लिये कैसे घर तक आये थे और हत्या के बाद किस वाहन से भागे है। दोनों की तलाश के लिये आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/former-councilor-guddu-murder-case-the-price-of-life-was/article-1179

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.