- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पत्नी और दो बेटों को साथ ले गई पुलिस
उज्जैन में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पत्नी और दो बेटों को साथ ले गई पुलिस
Ujjain, MP
शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हत्या परिवार में जमीनी विवाद के कारण हुई है. खान की पत्नी नीलोफर और उनके दो बेटे दानिश और आसिफ पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं.
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में
एक कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, हाजी कलीम खान की नीलगंगा के वजीर पार्क कॉलोनी में सुबह करीब पांच बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि सभी पड़ोसी आपाधापी में खान को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले गए लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बताया कि खान की मौत हो चुकी है.
मौत के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने खान की पत्नी और उनके दो बेटों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
पत्नी और बेटों के इर्द-गिर्द घूमती सुई
शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हत्या परिवार में जमीनी विवाद के कारण हुई है. खान की पत्नी नीलोफर और उनके दो बेटे दानिश और आसिफ पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं. पुलिस की मानें तो, खान ने करीब एक दशक पहले अपनी पत्नी और दो बेटों को घर से निकाल दिया था जिस वजह से परिवार में विवाद हो गया था. रिपोर्ट के अनुसार, परिवार में विवाद की कई घटनाएं हुई हैं. खान के मैटरनल अंकल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और हत्या के लिए उनकी पत्नी और दो बेटों को जिम्मेदार ठहराया.

| मृत पार्षद के दो बेटे और पत्नी की फोटो
हिरासत में लेकर पुलिस कर पूछताछ
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले भी खान की हत्या की कोशिश की गई थी. जब उन पर गोलियां चलाई गई थीं तब वह एक नाले में कूदकर बच गए थे. इससे उन्हें हाथ में फ्रेक्चर हुआ था और गोली छूकर निकली. घटना के बाद वे काफी सहमे हुए थे. कहीं दोबारा हमला ना हो जाए इस डर से वे घर से बाहर भी नहीं निकले. हालात सामान्य होने पर बुधवार शाम को गुड्डू ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई थी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए