- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पूर्व क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर लाखों की चोरी, कपिल देव से मिला गिफ्ट भी ले उड़े
पूर्व क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर लाखों की चोरी, कपिल देव से मिला गिफ्ट भी ले उड़े
INDORE, MP
अज्ञात चोरों ने पूर्व क्रिकेटर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. आरोपी करीब 45 मिनट तक हिरवानी के घर पर रहे.
पूर्व क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि सब्बल लेकर 4-5 बदमाश अल सुबह घर में घुसे और लाखों की कीमत का सोना चांदी उड़ा ले गए. इस दौरान करीब 45 मिनट तक चोर हिरवानी के घर पर ही रहे. वहीं, बताया जा रहा है कि कपिल देव द्वारा दिया गया उपहार भी चोर उड़ा ले गए हैं. फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
लाखों रुपए के जेवरात की हुई चोरी
नरेंद्र हिरवानी की पत्नी नमिता ने बताया कि "अलमारी में रखे हुए सोने की 2 अंगूठी, चांदी के कड़े, बच्चों के खेलने का चांदी का झुनझुना, चांदी की पायल, 2 जोड़ी बिछिया सहित अन्य चांदी के जेवर अज्ञात चोर ले गए." चोरी की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए के आसपास आंकी जा रही है. बताया जा रहा है कि चोर घर में करीब 45 मिनट तक रहे और इस दौरान उन्होंने नरेंद्र हिरवानी को क्रिकेट मैच के दौरान जो यादगार उपहार मिले थे, वे सारे उपहार भी ले गए. जिसमें कपिल देव के द्वारा दिया गया उपहार भी शामिल था."
सब्बल सहित अन्य हथियार से लैस थे चोर
बताया जा रहा है कि करीब 4-5 बदमाश घर में घुसे थे. जिसमें से एक गेट पर खड़ा था. जिसकी हलचल हिरवानी को पता चली लेकिन उन्हें लगा कि उसका बेटा प्रैक्टिस पर जा रहा है, इसलिए वे इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिए. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अच्छा हुआ कि हिरवानी चोरों के पास नहीं आए. क्योंकि चोरों के पास सब्बल सहित अन्य हथियार मौजूद थे और कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी.
जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि "पूरे ही मामले में पूर्व क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी की पत्नी की शिकायत पर चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए