पूर्व जनपद सदस्य की घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्याः

Vidisha, MP

जिले के एक गांव जैतपुरा में घर में घुसकर पूर्व जनपद सदस्य रानी ठाकुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। उसका शव घर में खून से लथपथ और पास ही कुल्हाड़ी मिली है। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व जनपद सदस्य रानी ठाकुर पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामविलास ठाकुर की पत्नी थी। इस संबंध में मृतका के पति रामविलास ठाकुर का कहना है कि वारादत के दौरान मैं खेत गया हुआ था। वापस घर आया तो पत्नी को आवाज लगाई परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया। मैं घर के अंदर गया और देखा तो सन्न रह गया। पत्नी अचेत और पास में कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। वे खून से लथपथ थी। मैंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं इस संबंध में एएसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि- विदिशा जिले के जैतपुरा गांव में महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व जनपद सदस्य की घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्याः

Vidisha, MP

जिले के एक गांव जैतपुरा में घर में घुसकर पूर्व जनपद सदस्य रानी ठाकुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। उसका शव घर में खून से लथपथ और पास ही कुल्हाड़ी मिली है। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व जनपद सदस्य रानी ठाकुर पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामविलास ठाकुर की पत्नी थी। इस संबंध में मृतका के पति रामविलास ठाकुर का कहना है कि वारादत के दौरान मैं खेत गया हुआ था। वापस घर आया तो पत्नी को आवाज लगाई परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया। मैं घर के अंदर गया और देखा तो सन्न रह गया। पत्नी अचेत और पास में कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। वे खून से लथपथ थी। मैंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं इस संबंध में एएसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि- विदिशा जिले के जैतपुरा गांव में महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/former-district-member-entered-the-house-and-murdered-with-an/article-13409

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.