- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: दोस्त की गुस्से में की गई ड्राइव से नाबालिग रितेश की मौत, हत्या क...
जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: दोस्त की गुस्से में की गई ड्राइव से नाबालिग रितेश की मौत, हत्या का मामला दर्ज
मध्य प्रदेश
कोरिया जिले के रनई गांव की घटना, पुलिस जांच में खुलासा—सड़क हादसा नहीं, जानबूझकर की गई टक्कर
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में नाबालिग युवक की मौत के मामले ने पुलिस जांच के बाद सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जन्मदिन मना कर घर लौट रहे 17 वर्षीय रितेश सिंह की मौत को अब पुलिस ने सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या करार दिया है। मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त विद्याचंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
यह घटना 4 जनवरी 2026 की रात करीब 8 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। रनई गांव निवासी रितेश सिंह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने बैकुंठपुर के झुमका डेम गया था। पुलिस के अनुसार, पार्टी के दौरान सभी दोस्तों ने शराब पी थी। देर शाम सभी युवक वाहन से लौट रहे थे। रास्ते में पटना पहुंचने पर आरोपी विद्याचंद्र साहू ने फिर से शराब खरीदी और पी।
पुलिस जांच में सामने आया कि इसी दौरान रितेश ने आरोपी का मोबाइल फोन उठाकर उसके पिता को कॉल कर दिया और यह जानकारी दे दी कि वे पटना में हैं। इस बात से विद्याचंद्र साहू नाराज हो गया। फोन पर बातचीत के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। गुस्से में रितेश वाहन से उतर गया और पैदल ही घर की ओर जाने लगा, जबकि बाकी दोस्त वाहन में सवार रहे।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी विद्याचंद्र साहू ने जानबूझकर वाहन को बाईं ओर मोड़ा और पैदल जा रहे रितेश को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रितेश सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया।
अन्य दोस्तों ने रितेश को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद चारों दोस्त अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। एसडीपीओ राजेश साहू की निगरानी में की गई गहन पूछताछ में पूरी घटना की परतें खुलती चली गईं। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं था, बल्कि गुस्से में की गई जानबूझकर की गई कार्रवाई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, एसटी-एससी एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी विद्याचंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय वाहन में मौजूद अन्य दोस्तों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
रितेश की मौत के बाद रनई गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए