पूर्व विधायक की पत्नी की आत्मदाह की कोशिश, तहसीलदार पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

कटनी (मप्र)।

कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयराघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने गुरुवार शाम तहसील कार्यालय में खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की।

यह सनसनीखेज़ घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी ज़मीन पर कब्जे को लेकर फरियाद करने पहुंची थीं, लेकिन समाधान न मिलने से आक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना बड़वारा तहसील कार्यालय की है, जहां रंजीता सिंह ने नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह के सामने अचानक केरोसिन डाल लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने समय रहते उन्हें रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया।

2 साल से भूमि विवाद में उलझी हैं रंजीता सिंह

रंजीता सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर 2021 को जहान सिंह से बिलायत कला गांव में 1176 वर्गफीट जमीन खरीदी थी, लेकिन उस पर गांव के ही अनुरोध तिवारी का कब्जा है। वे पिछले 6 महीने से तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार की लापरवाही के कारण उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे वे मानसिक तनाव में थीं और परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

प्रशासन का पक्ष: मामला पुराना और विवादित

इस मामले में तहसीलदार अनुराधा सिंह ने कहा कि रंजीता सिंह का प्रकरण राजस्व विभाग में दर्ज है और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, उस पर अनावेदक 1995 से कब्जा किए हुए हैं, जबकि आवेदिका (रंजीता सिंह) के नाम पर 2021 में जमीन दर्ज हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि मामला विवादित और न्यायिक प्रक्रिया में लंबित है, इसलिए तत्काल बेदखली आदेश नहीं दिया जा सकता। उन्होंने रंजीता के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल

पूर्व विधायक की पत्नी के आत्महत्या की कोशिश ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। विपक्ष इस मामले को लेकर प्रशासनिक उदासीनता और आम नागरिकों के प्रति रवैये पर सवाल उठा सकता है।

फिलहाल इस मामले की विधिक और प्रशासनिक जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व विधायक की पत्नी की आत्मदाह की कोशिश, तहसीलदार पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

कटनी (मप्र)।

यह सनसनीखेज़ घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी ज़मीन पर कब्जे को लेकर फरियाद करने पहुंची थीं, लेकिन समाधान न मिलने से आक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना बड़वारा तहसील कार्यालय की है, जहां रंजीता सिंह ने नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह के सामने अचानक केरोसिन डाल लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने समय रहते उन्हें रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया।

2 साल से भूमि विवाद में उलझी हैं रंजीता सिंह

रंजीता सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर 2021 को जहान सिंह से बिलायत कला गांव में 1176 वर्गफीट जमीन खरीदी थी, लेकिन उस पर गांव के ही अनुरोध तिवारी का कब्जा है। वे पिछले 6 महीने से तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार की लापरवाही के कारण उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे वे मानसिक तनाव में थीं और परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

प्रशासन का पक्ष: मामला पुराना और विवादित

इस मामले में तहसीलदार अनुराधा सिंह ने कहा कि रंजीता सिंह का प्रकरण राजस्व विभाग में दर्ज है और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, उस पर अनावेदक 1995 से कब्जा किए हुए हैं, जबकि आवेदिका (रंजीता सिंह) के नाम पर 2021 में जमीन दर्ज हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि मामला विवादित और न्यायिक प्रक्रिया में लंबित है, इसलिए तत्काल बेदखली आदेश नहीं दिया जा सकता। उन्होंने रंजीता के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल

पूर्व विधायक की पत्नी के आत्महत्या की कोशिश ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। विपक्ष इस मामले को लेकर प्रशासनिक उदासीनता और आम नागरिकों के प्रति रवैये पर सवाल उठा सकता है।

फिलहाल इस मामले की विधिक और प्रशासनिक जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/former-mlas-wife-attempts-to-commit-suicide-accused-of-not/article-23363

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.