मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; चार आरोपी गिरफ्तार

Rewa, MP

मऊगंज तहसील के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश केवट (45) निवासी रोझऊ टोला भीर के रूप में हुई है, जिनकी प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।

थाने के बाहर शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

मृतक के परिजन शनिवार दोपहर 1 बजे एम्बुलेंस से प्रयागराज से नईगढ़ी थाना पहुंचे और करीब 1:30 बजे थाना परिसर के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हत्या के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस केवल चार नामों पर कार्रवाई कर रही है।

22 जून को हुआ था हमला

घटना 22 जून की रात की है, जब केवट परिवार के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। कमलेश केवट गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें चाकघाट के एक निजी अस्पताल और फिर प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।

मृतक के बेटे का आरोप: FIR अधूरी

मृतक के पुत्र बालेंद्र केवट ने मीडिया से कहा कि, "मेरे पिता पर आठ लोगों ने हमला किया था, लेकिन एफआईआर में सिर्फ चार के नाम शामिल किए गए हैं। बाकी आरोपियों को बचाया जा रहा है।" परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और एफआईआर में उनके नाम जोड़े जाने की मांग की है।

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मऊगंज एसडीओपी सची पाठक ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, "विवेचना के आधार पर बाकी नामों को एफआईआर में जोड़ा जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।"

तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना को देखते हुए नईगढ़ी थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसडीओपी सची पाठक, तहसीलदार मोगरे और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; चार आरोपी गिरफ्तार

Rewa, MP

थाने के बाहर शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

मृतक के परिजन शनिवार दोपहर 1 बजे एम्बुलेंस से प्रयागराज से नईगढ़ी थाना पहुंचे और करीब 1:30 बजे थाना परिसर के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हत्या के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस केवल चार नामों पर कार्रवाई कर रही है।

22 जून को हुआ था हमला

घटना 22 जून की रात की है, जब केवट परिवार के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। कमलेश केवट गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें चाकघाट के एक निजी अस्पताल और फिर प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।

मृतक के बेटे का आरोप: FIR अधूरी

मृतक के पुत्र बालेंद्र केवट ने मीडिया से कहा कि, "मेरे पिता पर आठ लोगों ने हमला किया था, लेकिन एफआईआर में सिर्फ चार के नाम शामिल किए गए हैं। बाकी आरोपियों को बचाया जा रहा है।" परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और एफआईआर में उनके नाम जोड़े जाने की मांग की है।

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मऊगंज एसडीओपी सची पाठक ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, "विवेचना के आधार पर बाकी नामों को एफआईआर में जोड़ा जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।"

तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना को देखते हुए नईगढ़ी थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसडीओपी सची पाठक, तहसीलदार मोगरे और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-accused-arrested-by-death-of-family-members-during-treatment/article-25835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.