हरदा में करणी सेना पर पुलिस का लाठीचार्ज: प्रदर्शन के दौरान धमकी देने पर जिलाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार

Harda, MP

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में शनिवार को करणी सेना और पुलिस आमने-सामने आ गए। थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे करणी सेना कार्यकर्ताओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

 स्थिति उस वक्त और तनावपूर्ण हो गई, जब करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने मौके पर मौजूद एसआई को वर्दी उतारकर आने की धमकी दे दी। इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्या था मामला?

प्रदर्शन का कारण अक्टूबर 2024 में दर्ज 18 लाख के हीरे की धोखाधड़ी का मामला था। आरोप है कि आशीष राजपूत नामक युवक को इंदौर ले जाकर नकली हीरा थमाया गया था। इस मामले में आरोपी मोहित वर्मा को पुलिस इंदौर से लाकर कोर्ट में चालान पेश करने वाली थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे करणी सेना के 40 से अधिक कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे।

जब पुलिस ने इनकार किया तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पैसे लेकर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बलप्रयोग और फिर लाठीचार्ज किया।

धारा 170 के तहत केस दर्ज, चार गिरफ्तार

एसआई अनिल गुजर को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत, आशीष राजपूत, शुभम और रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

गिरफ्तारी के विरोध में चक्काजाम और धरना

जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और राजपूत समाज के लोगों ने हरदा शहर के बायपास रोड पर चक्काजाम कर दिया। हनुमान मंदिर के सामने देर शाम तक धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के कार्यकर्ता हरदा पहुंचकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

करणी सेना पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने बिना कारण नेताओं को जेल भेजा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हरदा में करणी सेना पर पुलिस का लाठीचार्ज: प्रदर्शन के दौरान धमकी देने पर जिलाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार

Harda, MP

 स्थिति उस वक्त और तनावपूर्ण हो गई, जब करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने मौके पर मौजूद एसआई को वर्दी उतारकर आने की धमकी दे दी। इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्या था मामला?

प्रदर्शन का कारण अक्टूबर 2024 में दर्ज 18 लाख के हीरे की धोखाधड़ी का मामला था। आरोप है कि आशीष राजपूत नामक युवक को इंदौर ले जाकर नकली हीरा थमाया गया था। इस मामले में आरोपी मोहित वर्मा को पुलिस इंदौर से लाकर कोर्ट में चालान पेश करने वाली थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे करणी सेना के 40 से अधिक कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे।

जब पुलिस ने इनकार किया तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पैसे लेकर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बलप्रयोग और फिर लाठीचार्ज किया।

धारा 170 के तहत केस दर्ज, चार गिरफ्तार

एसआई अनिल गुजर को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत, आशीष राजपूत, शुभम और रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

गिरफ्तारी के विरोध में चक्काजाम और धरना

जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और राजपूत समाज के लोगों ने हरदा शहर के बायपास रोड पर चक्काजाम कर दिया। हनुमान मंदिर के सामने देर शाम तक धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के कार्यकर्ता हरदा पहुंचकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

करणी सेना पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने बिना कारण नेताओं को जेल भेजा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-arrested-including-district-president-for-threatening-during-police-lathi/article-27493

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.