चार भालुओं ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Singroli, MP

सिंगरौली के लंघाडोल थाना क्षेत्र की घटना, जंगल में महुआ बीनने गया था दंपती

सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बीनने गए एक युवक पर चार जंगली भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम डिगवाह में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल में महुआ (डोरी) बीनने गए जाग वली सिंह नामक युवक पर चार जंगली भालुओं ने अचानक हमला कर दिया।

हमले के समय जाग वली अपनी पत्नी के साथ जंगल में मौजूद था। पत्नी ने जैसे ही भालुओं को हमला करते देखा, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। भीड़ को देखकर भालू वहां से भाग निकले, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह घायल हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही लंघाडोल थाना प्रभारी पुष्पेंद्र धुर्वे मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ती जा रही है।

वहीं वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल में अकेले न जाएं। जरूरी हो तो समूह में जाएं, और सतर्कता बरतें, क्योंकि क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

चार भालुओं ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Singroli, MP

सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बीनने गए एक युवक पर चार जंगली भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम डिगवाह में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल में महुआ (डोरी) बीनने गए जाग वली सिंह नामक युवक पर चार जंगली भालुओं ने अचानक हमला कर दिया।

हमले के समय जाग वली अपनी पत्नी के साथ जंगल में मौजूद था। पत्नी ने जैसे ही भालुओं को हमला करते देखा, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। भीड़ को देखकर भालू वहां से भाग निकले, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह घायल हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही लंघाडोल थाना प्रभारी पुष्पेंद्र धुर्वे मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ती जा रही है।

वहीं वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल में अकेले न जाएं। जरूरी हो तो समूह में जाएं, और सतर्कता बरतें, क्योंकि क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-bears-carried-out-a-deadly-attack-on-a-young/article-26035

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.