- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में चार दिवसीय विज्ञान मेला: पंडित शंभुनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल ने प्रस्तुत किए प्रोजेक्...
भोपाल में चार दिवसीय विज्ञान मेला: पंडित शंभुनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल ने प्रस्तुत किए प्रोजेक्ट मॉडल
JAGRAN DESK
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती, भोपाल द्वारा आयोजित चार दिवसीय विज्ञान मेले में पंडित शंभुनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
यह आयोजन विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में छात्रों की प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर राम शंकर के मार्गदर्शन, रजिस्ट्रार डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. प्रमोद कुमार पांडे और डीन डॉ. प्रवीण शर्मा के सहयोग से एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. रचना दुबे, डॉ. मनीषा शुक्ला ने किया। डॉ. मनीष ताराम, डॉ. मौसमी कर और अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रोजेक्ट मॉडल
बीएससी के कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों अंजलि तोमर, रिया विश्वकर्मा, सौरभ माझी, कैफ नईम, यश शर्मा, अनुज सिंह राठौर, निष्ठा शुक्ला, रेनमंजुषा पांडे ने विज्ञान मेले में भाग लेकर अपने कार्यशील मॉडल सफलता पूर्वक प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट्स को तैयार करने में छात्रों का मार्गदर्शन डॉ. रचना दुबे और डॉ. मनीषा शुक्ला ने किया।
यह आयोजन छात्रों के लिए अपने नवाचार और कौशल को प्रदर्शित करने का अद्भुत अवसर था और सभी छात्र-छात्राओं ने सफलतापूर्वक विज्ञान और प्रोजेक्ट मॉडल को प्रस्तुत किया।विज्ञान मेला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. रीता जैन एवं संजय सिंह के द्वारा प्रोजेक्ट को लेकर बहुत प्रोत्साहित एवं सराहा गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए