भोपाल में महिला पर डाला गया खौलता तेल, चार दिन बाद मौत: पुलिस पर भी गंभीर लापरवाही के आरोप, परिजनों ने किया चक्काजाम

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अन्ना नगर इलाके में एक महिला पर खौलता तेल डालने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गंभीर रूप से झुलसी महिला कांति प्रजापति (35) की इलाज के दौरान 7 जुलाई को हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। यह हमला अतिक्रमण के विवाद और पारिवारिक रंजिश के चलते हुआ।

परिजनों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस की एफआरवी टीम ने घायल महिला को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया, बल्कि रास्ते में ही उतार दिया। इलाज में देरी और लापरवाही के आरोप में परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम किया।

कैसे हुई वारदात?

घटना 3 जुलाई की रात की है। कांति प्रजापति अपने बेटे को बचाने घर के बाहर निकली थीं। उनका बेटा चाय-नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण को लेकर हुई कहासुनी में पीटा जा रहा था। जब कांति वहां पहुंचीं, तो हमलावरों ने न केवल उन्हें पीटा, बल्कि दुकान में खौल रहे तेल से उन्हें झुलसा दिया।

आरोप है कि जिस युवक ने तेल डाला, वह भी उसी में झुलस गया। मृतका के पति मुकेश प्रजापति ने बताया कि कमलेश प्रजापति और उसका भांजा बेटे से विवाद के चलते हमला करने आए थे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना पर गोविंदपुरा थाने की एफआरवी मौके पर पहुंची, मगर रास्ते में पुलिसकर्मियों ने महिला को गाड़ी से उतार दिया और बोले – "यहां से खुद अस्पताल जाओ।"

परिजन बार-बार गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। अंततः एक राहगीर की एक्टिवा से किसी तरह घायल महिला को जेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हमीदिया रेफर किया गया। इलाज के दौरान चार दिन बाद महिला की मौत हो गई।

 मामला और जांच

  • पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

  • महिला के पति का आरोप है कि जिसने हमला किया, उसी की शिकायत पर उल्टा उनके बेटे और खुद पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दिया गया

  • थाना प्रभारी ने माना कि घायल महिला को एफआरवी से उतारने की बात सामने आई है और इस पर जांच की जा रही है।

रंजिश की वजह: अतिक्रमण

परिजनों के अनुसार, कमलेश की दुकान का अवैध हिस्सा कुछ दिन पहले नगर निगम ने तोड़ा था, और आरोपी पक्ष को शक था कि शिकायत महिला के बेटे ने की थी। इसी रंजिश में हमला किया गया।

अब महिला के परिजन सड़क पर उतर आए हैं और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिलता, तो महिला की जान बच सकती थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में महिला पर डाला गया खौलता तेल, चार दिन बाद मौत: पुलिस पर भी गंभीर लापरवाही के आरोप, परिजनों ने किया चक्काजाम

Bhopal, MP

परिजनों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस की एफआरवी टीम ने घायल महिला को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया, बल्कि रास्ते में ही उतार दिया। इलाज में देरी और लापरवाही के आरोप में परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम किया।

कैसे हुई वारदात?

घटना 3 जुलाई की रात की है। कांति प्रजापति अपने बेटे को बचाने घर के बाहर निकली थीं। उनका बेटा चाय-नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण को लेकर हुई कहासुनी में पीटा जा रहा था। जब कांति वहां पहुंचीं, तो हमलावरों ने न केवल उन्हें पीटा, बल्कि दुकान में खौल रहे तेल से उन्हें झुलसा दिया।

आरोप है कि जिस युवक ने तेल डाला, वह भी उसी में झुलस गया। मृतका के पति मुकेश प्रजापति ने बताया कि कमलेश प्रजापति और उसका भांजा बेटे से विवाद के चलते हमला करने आए थे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना पर गोविंदपुरा थाने की एफआरवी मौके पर पहुंची, मगर रास्ते में पुलिसकर्मियों ने महिला को गाड़ी से उतार दिया और बोले – "यहां से खुद अस्पताल जाओ।"

परिजन बार-बार गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। अंततः एक राहगीर की एक्टिवा से किसी तरह घायल महिला को जेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हमीदिया रेफर किया गया। इलाज के दौरान चार दिन बाद महिला की मौत हो गई।

 मामला और जांच

  • पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

  • महिला के पति का आरोप है कि जिसने हमला किया, उसी की शिकायत पर उल्टा उनके बेटे और खुद पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दिया गया

  • थाना प्रभारी ने माना कि घायल महिला को एफआरवी से उतारने की बात सामने आई है और इस पर जांच की जा रही है।

रंजिश की वजह: अतिक्रमण

परिजनों के अनुसार, कमलेश की दुकान का अवैध हिस्सा कुछ दिन पहले नगर निगम ने तोड़ा था, और आरोपी पक्ष को शक था कि शिकायत महिला के बेटे ने की थी। इसी रंजिश में हमला किया गया।

अब महिला के परिजन सड़क पर उतर आए हैं और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिलता, तो महिला की जान बच सकती थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-days-after-four-days-the-police-also-alleged-serious/article-30067

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.