गुना में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण: लाठी-फरसे से हमला, एक की मौत, चार घायल

Guna, MP

जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र में स्थित लंबा चक गांव में रविवार को जमीन के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में रामलखन मीणा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक को भोपाल रेफर किया गया है।

पौने दो बीघा जमीन बना विवाद का कारण

जानकारी के अनुसार, गांव में पौने दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार को एक पक्ष ने उस जमीन पर ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते झड़प मारपीट में बदल गई।

लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 11 लोगों ने मिलकर फरसे और लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हमले में 3 महिलाएं भी घायल हुई हैं। सबसे गंभीर वार रामलखन मीणा पर हुआ, जिन्हें कुल्हाड़ी से निशाना बनाया गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

एक घायल भोपाल रेफर, तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की पहचान जारी

कुंभराज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई होने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुना में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण: लाठी-फरसे से हमला, एक की मौत, चार घायल

Guna, MP

पौने दो बीघा जमीन बना विवाद का कारण

जानकारी के अनुसार, गांव में पौने दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार को एक पक्ष ने उस जमीन पर ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते झड़प मारपीट में बदल गई।

लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 11 लोगों ने मिलकर फरसे और लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हमले में 3 महिलाएं भी घायल हुई हैं। सबसे गंभीर वार रामलखन मीणा पर हुआ, जिन्हें कुल्हाड़ी से निशाना बनाया गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

एक घायल भोपाल रेफर, तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की पहचान जारी

कुंभराज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-injured-death-due-to-bloody-conflict-in-guna-caused/article-23623

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.