मुरैना में बड़ा हादसा: खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, एक मजदूर की मौत, चार घायल

Morena, MP

चंबल वाटर प्रोजेक्ट के पास शनिवार दोपहर टेलिकॉम लाइन डालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से पाँच मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक का जबड़ा टूटकर बाहर आ गया, वहीं एक मजदूर का हाथ फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

16 फीट गहराई में हो रही थी खुदाई

हादसा जडेरूआ गांव में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब निजी टेलिकॉम कंपनी के मजदूर गहरे गड्ढे में लाइन बिछा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर मजदूर करीब 16 फीट गहराई में काम कर रहे थे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद काम जारी रखा गया, जिससे मिट्टी कमजोर हो गई और अचानक धंस गई।

एक की मौत, चार घायल

घटना में कल्लू सिंह (40), निवासी मारवाड़ी, आगरा की मौत हो गई। घायलों में प्रीतम सिंह (सिकंदरपुर, आगरा) का हाथ टूट गया, संदीप (आगरा) का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बाहर निकल आया, प्रमोद सिंह (भिंड) की छाती में गंभीर चोटें हैं और सुनील सिंह के कंधे में चोट आई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

मिट्टी धंसते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर मजदूरों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक एक मजदूर की जान जा चुकी थी।

बारिश के बावजूद जारी था काम

प्रोजेक्ट स्थल पर पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही थी, इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करते हुए गहराई में खुदाई का काम जारी था। हादसे के पीछे लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासनिक जांच जारी है।

डॉक्टर का बयान

जिला अस्पताल के डॉ. श्री कृष्ण यादव ने बताया, “मिट्टी में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, बाकी चार घायलों का इलाज जारी है। स्थिति गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से जानें बच गईं।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में बड़ा हादसा: खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, एक मजदूर की मौत, चार घायल

Morena, MP

16 फीट गहराई में हो रही थी खुदाई

हादसा जडेरूआ गांव में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब निजी टेलिकॉम कंपनी के मजदूर गहरे गड्ढे में लाइन बिछा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर मजदूर करीब 16 फीट गहराई में काम कर रहे थे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद काम जारी रखा गया, जिससे मिट्टी कमजोर हो गई और अचानक धंस गई।

एक की मौत, चार घायल

घटना में कल्लू सिंह (40), निवासी मारवाड़ी, आगरा की मौत हो गई। घायलों में प्रीतम सिंह (सिकंदरपुर, आगरा) का हाथ टूट गया, संदीप (आगरा) का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बाहर निकल आया, प्रमोद सिंह (भिंड) की छाती में गंभीर चोटें हैं और सुनील सिंह के कंधे में चोट आई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

मिट्टी धंसते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर मजदूरों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक एक मजदूर की जान जा चुकी थी।

बारिश के बावजूद जारी था काम

प्रोजेक्ट स्थल पर पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही थी, इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करते हुए गहराई में खुदाई का काम जारी था। हादसे के पीछे लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासनिक जांच जारी है।

डॉक्टर का बयान

जिला अस्पताल के डॉ. श्री कृष्ण यादव ने बताया, “मिट्टी में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, बाकी चार घायलों का इलाज जारी है। स्थिति गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से जानें बच गईं।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-injured-death-of-a-laborer-killed-during-a-big/article-25052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.