- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी में जहरीली गैस की चपेट में एक ही परिवार के चार लोग, दो मासूमों की मौत, माता-पिता की हालत गंभ...
शिवपुरी में जहरीली गैस की चपेट में एक ही परिवार के चार लोग, दो मासूमों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर
Shivpuri, MP
शिवपुरी जिले के मालबर्वे गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटनावर चौकी क्षेत्र की है।
कीटनाशक से बनी जहरीली गैस का शक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय गिर्राज धाकड़ ने तीन दिन पहले घर के एक कमरे में रखे गेहूं में कीटनाशक दवा डाल दी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी दवा से रात में जहरीली गैस बन गई। सोमवार रात गिर्राज अपनी पत्नी पूनम (28) और बच्चों अधिक (3) तथा मानवी (5) के साथ उसी कमरे में सोया था, जब चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
बच्चों की दर्दनाक मौत, माता-पिता अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद परिजन बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अधिक की रास्ते में और मानवी की गांव में ही मौत हो गई। पति-पत्नी को पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला कीटनाशक से बनी जहरीली गैस का प्रतीत होता है। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए