कोटा में मिनी बस हादसा: सगाई से लौट रहे ज्वेलर परिवार की कार ट्रक में घुसी, चार की मौत, सात गंभीर

Indore, MP

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 हादसा उस वक्त हुआ जब इंदौर से सगाई समारोह के बाद लौट रहा ज्वेलर परिवार की मिनी बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

सुबह 5 बजे बुढ़ादीत के पास हुआ हादसा

यह हादसा कोटा (ग्रामीण) क्षेत्र के दीगोद उपखंड के बुढ़ादीत गांव के पास चंबल पुल पर रविवार सुबह लगभग 5 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मिनी बस में सवार सभी यात्री मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित एक सगाई और गोदभराई कार्यक्रम से करौली लौट रहे थे। मिनी बस की रफ्तार अधिक थी और आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से बस ट्रक में पीछे से जा घुसी।

ज्वेलर परिवार में मातम, चार की दर्दनाक मौत

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें अनिल सोनी (48), ब्रजेश सोनी (45) – दोनों सगे भाई और ज्वेलर थे, उनकी मां गीता सोनी (63) और बहनोई सुरेश सोनी (45) शामिल हैं। सुरेश सोनी भरतपुर में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

घायलों में सात की हालत गंभीर

मिनी बस में कुल 14 लोग सवार थे। घायलों को तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी का इलाज एमबीएस में चल रहा है। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

अनिल के बेटे रानू की सगाई थी, जो बेंगलुरु में इंजीनियर है। यह कार्यक्रम इंदौर में शनिवार को आयोजित हुआ था, और पूरी सोनी फैमिली उसी में शामिल होने गई थी।

पुलिस ने किया राहत और जांच कार्य शुरू

बुढ़ादीत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। दुर्घटनास्थल से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की झपकी को हादसे की मुख्य वजह माना है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोटा में मिनी बस हादसा: सगाई से लौट रहे ज्वेलर परिवार की कार ट्रक में घुसी, चार की मौत, सात गंभीर

Indore, MP

 हादसा उस वक्त हुआ जब इंदौर से सगाई समारोह के बाद लौट रहा ज्वेलर परिवार की मिनी बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

सुबह 5 बजे बुढ़ादीत के पास हुआ हादसा

यह हादसा कोटा (ग्रामीण) क्षेत्र के दीगोद उपखंड के बुढ़ादीत गांव के पास चंबल पुल पर रविवार सुबह लगभग 5 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मिनी बस में सवार सभी यात्री मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित एक सगाई और गोदभराई कार्यक्रम से करौली लौट रहे थे। मिनी बस की रफ्तार अधिक थी और आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से बस ट्रक में पीछे से जा घुसी।

ज्वेलर परिवार में मातम, चार की दर्दनाक मौत

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें अनिल सोनी (48), ब्रजेश सोनी (45) – दोनों सगे भाई और ज्वेलर थे, उनकी मां गीता सोनी (63) और बहनोई सुरेश सोनी (45) शामिल हैं। सुरेश सोनी भरतपुर में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

घायलों में सात की हालत गंभीर

मिनी बस में कुल 14 लोग सवार थे। घायलों को तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी का इलाज एमबीएस में चल रहा है। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

अनिल के बेटे रानू की सगाई थी, जो बेंगलुरु में इंजीनियर है। यह कार्यक्रम इंदौर में शनिवार को आयोजित हुआ था, और पूरी सोनी फैमिली उसी में शामिल होने गई थी।

पुलिस ने किया राहत और जांच कार्य शुरू

बुढ़ादीत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। दुर्घटनास्थल से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की झपकी को हादसे की मुख्य वजह माना है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-killed-in-a-jeweler-family-car-truck-in-the/article-27495

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.