- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में 5.70 करोड़ की ठगी का खुलासा
इंदौर में 5.70 करोड़ की ठगी का खुलासा
Indore, MP
इंदौर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों की ठगी के मामले में मुंबई निवासी दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि गुलाम मोइनुद्दीन और उसकी पत्नी प्रियंका ने शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 5 करोड़ 70 लाख से ज्यादा की राशि हड़प ली।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी से मुलाकात दिसंबर 2023 में एक सहकारी संस्था के कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद उसने "सनराइज गुरु कैपिटल इंडिया" नाम से अनुबंध कर पीड़ितों से रकम निवेश करवाई। शुरुआत में 5% ब्याज देने की बात कही गई, फिर दावा किया कि आगे चलकर मुनाफा 15-20% तक पहुंच जाएगा और 4 महीने में पैसा दोगुना कर देगा।
पैसा गया कहां?
गुलाम और प्रियंका ने पीड़ितों से लिए गए पैसे अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। कुछ रकम रिश्तेदारों के खातों में भी जमा कराई गई। रकम चेक और आरटीजीएस दोनों माध्यमों से ली गई।
अब तक क्या हुआ?
रेखा सोलंकी, रामपाल पाल, हेमंत कुमार समेत कई लोगों ने क्राइम ब्रांच से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी दंपती फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए