बैतूल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 60 लाख की ठगी का खुलासा, 5.73 करोड़ के बैंक ट्रांजैक्शन उजागर

Betul, MP

On

इंदौर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सारणी की युवती भी पकड़ी गई; फर्जी निवेश योजनाओं से लोगों को बनाया शिकार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में म्यूचुअल फंड और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर की जा रही बड़ी ठगी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सारणी थाना पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से करीब 60 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की, जबकि मुख्य आरोपी के बैंक खाते में 5 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजैक्शन दर्ज पाए गए हैं।

यह मामला तब सामने आया, जब पाथाखेड़ा के भगत नगर निवासी 65 वर्षीय शंकरराव हुरमाडे ने सारणी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि शांतिनगर निवासी कैलाश खाड़े (35) ने उन्हें म्यूचुअल फंड और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। आरोपी ने भरोसे में लेकर उनसे अलग-अलग किश्तों में 21 लाख 60 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई।

शिकायत के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि कैलाश खाड़े ने इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया। उसने गजानंद झरबड़े से 8.50 लाख, कृष्णाराव गवांडे से 11 लाख, अनिल विश्वकर्मा से 18 लाख और विजय डोगरे से 4.13 लाख रुपये हड़प लिए। इन सभी मामलों को मिलाकर ठगी की रकम 60 लाख रुपये से अधिक हो गई।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश खाड़े को इंदौर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग में भारी मुनाफे का लालच देता था। इसके लिए वह फर्जी निवेश योजनाएं और पॉलिसियां तैयार करता और ठगी की रकम अपने बैंक खाते में मंगवाकर खर्च कर देता था।

जांच के दौरान पुलिस ने कैलाश की सहयोगी आयुषी धोटें (23), निवासी ओल्ड ई, सारणी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आयुषी निवेश के नाम पर लोगों से संपर्क करने और भरोसा जीतने में कैलाश की मदद करती थी। दोनों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3) और 340 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर ठगी की रकम और पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिना जांच-पड़ताल किसी भी ऑनलाइन निवेश या ट्रेडिंग योजना में पैसा न लगाएं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fraud-of-rs-60-lakh-in-the-name-of-online/article-40015

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.