जूम कार ऐप के जरिए फ्रॉड, 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

BHOPAL, MP

भोपाल में ऑनलाइन कार किराए की ऐप के जरिए साइबर धोखाधड़ी करने वाले पांच लोगों का गिरोह पकड़ा गया। पुलिस ने ₹2.5 करोड़ के संपत्ति समेत 48 मोबाइल, 92 सिम कार्ड, दो लग्जरी कारें और अन्य उपकरण जब्त किए। आरोपी कई राज्यों में लोगों को ठगते थे और फर्जी अकाउंट बनाते थे। मामले की जांच जारी है।

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन कार रेंटल घोटाले का पर्दाफाश किया है। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इनमें दो महंगी कारें, एक एसयूवी, 48 मोबाइल, 92 सिम कार्ड, कैश काउंटिंग मशीन और बैंक दस्तावेज शामिल हैं। यह गिरोह एक ऑनलाइन कार रेंटल ऐप के जरिए लोगों को ठगता था। ये लोग ऐप पर नकली अकाउंट बनाते थे और लग्जरी कारों की तस्वीरें डालकर लोगों से बुकिंग करवाते थे। पैसे मिलने के बाद ये लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर ग्राहकों को टाल देते थे या फिर उन्हें ब्लॉक कर देते थे। यह गिरोह भोपाल से काम करता था, लेकिन इसके शिकार दिल्ली, मुंबई और दूसरे राज्यों में भी थे।

अवधपुरी पुलिस ने गुरुवार को इस गिरोह का पर्दाफाश किया। डीसीपी (जोन-2) संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार रीगल टाउन के एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध युवक रह रहे थे। इनकी जीवनशैली काफी आलीशान थी और ये बिना किसी आमदनी के महंगी कारों में घूमते थे।

रंगे हाथ पकड़ने पहुंची पुलिस

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवधपुरी थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान यश सलूजा, अंशुल प्रियांश सिंह, मयंक ठाकुर, अविनाश पांडे और सहजप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

सबके के सब निकले चोर

ये आरोपी जुलाई 2024 से इस फ्लैट में रह रहे थे, लेकिन मकान मालिक ने इनका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया था। गिरोह का सरगना यश सलूजा पहले उसी ऑनलाइन कार रेंटल ऐप में काम करता था जिसके जरिए ये लोग ठगी करते थे। 2018 में यश सलूजा ने एक गाड़ी चुराई थी, जिसके बाद हबीबगंज थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को शक है कि जब्त की गई कारें भी इसी तरह चुराई गई होंगी। यश सलूजा दसवीं पास है और भोपाल, जबलपुर, धार और छतरपुर में उसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। अंशुल प्रियांश सिंह एमबीए ग्रेजुएट है और भोपाल और छतरपुर में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। मयंक ठाकुर पर भी छिंदवाड़ा में चोरी और मोटर वाहन से जुड़े मामले दर्ज हैं।

भारी मात्रा में लग्जरी सामान मिला

पुलिस ने 92 सिम कार्ड जब्त किए हैं, जिन्हें भोपाल के घोड़ा नक्कास इलाके की एक मोबाइल दुकान से खरीदा गया था। बिना उचित दस्तावेजों के सिम कार्ड देने के लिए दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने महाराष्ट्र और राजस्थान में रजिस्टर्ड दो लग्जरी कारें और एक एसयूवी जब्त की है। इसके अलावा 37 एटीएम कार्ड, 92 सिम कार्ड, 8 पासबुक, 13 चेकबुक, 1 कैश काउंटिंग मशीन, 1 बारकोड स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

भोपाल पुलिस के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड है। पुलिस जब्त की गई गाड़ियों के मालिकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। डीसीपी संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि रीगल टाउन में कुछ संदिग्ध युवक रह रहे हैं। जांच करते हुए इस धंधे का खुलासा हुआ है।

इस तरह बचते थे शिकायत और पुलिस से

यह गिरोह एक साल से इस धंधे में लगा हुआ था। जब किसी फर्जी अकाउंट की शिकायत होती थी, तो ये लोग एक नया अकाउंट बना लेते थे। इस तरह ये लोग पुलिस से बचते रहे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को ठगा है। पुलिस का मानना है कि पीड़ितों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

जूम कार ऐप के जरिए फ्रॉड, 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन कार रेंटल घोटाले का पर्दाफाश किया है। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इनमें दो महंगी कारें, एक एसयूवी, 48 मोबाइल, 92 सिम कार्ड, कैश काउंटिंग मशीन और बैंक दस्तावेज शामिल हैं। यह गिरोह एक ऑनलाइन कार रेंटल ऐप के जरिए लोगों को ठगता था। ये लोग ऐप पर नकली अकाउंट बनाते थे और लग्जरी कारों की तस्वीरें डालकर लोगों से बुकिंग करवाते थे। पैसे मिलने के बाद ये लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर ग्राहकों को टाल देते थे या फिर उन्हें ब्लॉक कर देते थे। यह गिरोह भोपाल से काम करता था, लेकिन इसके शिकार दिल्ली, मुंबई और दूसरे राज्यों में भी थे।

अवधपुरी पुलिस ने गुरुवार को इस गिरोह का पर्दाफाश किया। डीसीपी (जोन-2) संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार रीगल टाउन के एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध युवक रह रहे थे। इनकी जीवनशैली काफी आलीशान थी और ये बिना किसी आमदनी के महंगी कारों में घूमते थे।

रंगे हाथ पकड़ने पहुंची पुलिस

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवधपुरी थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान यश सलूजा, अंशुल प्रियांश सिंह, मयंक ठाकुर, अविनाश पांडे और सहजप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

सबके के सब निकले चोर

ये आरोपी जुलाई 2024 से इस फ्लैट में रह रहे थे, लेकिन मकान मालिक ने इनका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया था। गिरोह का सरगना यश सलूजा पहले उसी ऑनलाइन कार रेंटल ऐप में काम करता था जिसके जरिए ये लोग ठगी करते थे। 2018 में यश सलूजा ने एक गाड़ी चुराई थी, जिसके बाद हबीबगंज थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को शक है कि जब्त की गई कारें भी इसी तरह चुराई गई होंगी। यश सलूजा दसवीं पास है और भोपाल, जबलपुर, धार और छतरपुर में उसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। अंशुल प्रियांश सिंह एमबीए ग्रेजुएट है और भोपाल और छतरपुर में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। मयंक ठाकुर पर भी छिंदवाड़ा में चोरी और मोटर वाहन से जुड़े मामले दर्ज हैं।

भारी मात्रा में लग्जरी सामान मिला

पुलिस ने 92 सिम कार्ड जब्त किए हैं, जिन्हें भोपाल के घोड़ा नक्कास इलाके की एक मोबाइल दुकान से खरीदा गया था। बिना उचित दस्तावेजों के सिम कार्ड देने के लिए दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने महाराष्ट्र और राजस्थान में रजिस्टर्ड दो लग्जरी कारें और एक एसयूवी जब्त की है। इसके अलावा 37 एटीएम कार्ड, 92 सिम कार्ड, 8 पासबुक, 13 चेकबुक, 1 कैश काउंटिंग मशीन, 1 बारकोड स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

भोपाल पुलिस के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड है। पुलिस जब्त की गई गाड़ियों के मालिकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। डीसीपी संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि रीगल टाउन में कुछ संदिग्ध युवक रह रहे हैं। जांच करते हुए इस धंधे का खुलासा हुआ है।

इस तरह बचते थे शिकायत और पुलिस से

यह गिरोह एक साल से इस धंधे में लगा हुआ था। जब किसी फर्जी अकाउंट की शिकायत होती थी, तो ये लोग एक नया अकाउंट बना लेते थे। इस तरह ये लोग पुलिस से बचते रहे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को ठगा है। पुलिस का मानना है कि पीड़ितों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fraud-through-zoom-car-app/article-9066

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.