- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में निशुल्क हेल्थ कैंप: 6 हजार से ज्यादा लोगों का चेकअप, आधुनिक मशीनों से हुई जांच; छात्रों-प्...
इंदौर में निशुल्क हेल्थ कैंप: 6 हजार से ज्यादा लोगों का चेकअप, आधुनिक मशीनों से हुई जांच; छात्रों-प्रोफेसरों ने किया रक्तदान
Indore, MP
होलकर कॉलेज में शनिवार से संभाग स्तरीय निशुल्क हेल्थ कैंप की शुरुआत हुई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
यहां ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दंत रोग, आंखों की रोशनी, थायराइड सहित कई बीमारियों की जांच आधुनिक मशीनों से की गई।
आधुनिक उपकरणों से जांच
कैंप में सोनोग्राफी, मैमोग्राफी और ईसीजी मशीनों की संख्या बढ़ाई गई ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के अलावा शोधार्थी, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों ने सेवाएं दीं। जांच के बाद नागरिकों को नि:शुल्क दवाइयां और परामर्श दिया गया।
6 हजार से ज्यादा का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि कैंप में
-
664 लोगों की खून की जांच
-
80 मरीजों का अल्ट्रासाउंड
-
82 व्यक्तियों का एक्स-रे
-
80 ईसीजी जांच
कुल मिलाकर 6,000 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसके साथ ही 2,216 लक्षण आधारित जांचें की गईं।
रक्तदान भी हुआ
कैंप में छात्र-छात्राओं और प्रोफेसरों ने भी रक्तदान किया। पहले दिन 21 दानदाताओं ने रक्तदान किया।
मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए बनेगा पोर्टल
चिह्नित मरीजों का डाटाबेस तैयार कर उनकी लगातार मॉनिटरिंग और फॉलोअप किया जाएगा। इसके लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है, जिसमें मरीजों की बीमारी और उपलब्ध इलाज की जानकारी दर्ज रहेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए