कड़ाके की ठंड से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 17 शहरों में 10 डिग्री से नीचे गया पारा, जानें मौसम का ताजा अपडेट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में ठंड जारी है। भोपाल सहित 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। उमरिया में सबसे कम 4.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 29 जनवरी और एक फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से ठंड में कमी की संभावना है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा।

मध्यप्रदेश में ठंड का दौर बरकरार है। हालांकि कुछ जिलों में नागरिकों को तेज ठंड से निजात मिली है। अभी किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने और उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं चल रही हैं, इस कारण ठंड लग रही है। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी के कारण उत्तर भारत क्षेत्र कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। वातावरण में नमी भी काफी कम है। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है।

पचमढ़ी से ठंडा रहा उमरिया

सोमवार का मौसम देखें तो प्रदेश में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में रिकार्ड किया गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल सहित 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख जिलों का तापमान रहा इतना

सोमवार को प्रमुख जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान को देखें तो भोपाल में न्यूनतम 8.3 अधिकतम 25.4, ग्वालियर में न्यूनतम 6.3 अधिकतम 25.4, पचमढ़ी में न्यूनतम 7.8 अधिकतम 25.3, रायसेन में न्यूनतम 8 अधिकतम 23, राजगढ़ में न्यूनतम 5.6, उज्जैन में न्यूनतम 11.2 अधिकतम 27.4, जबलपुर में न्यूनतम 7.4 अधिकतम 25.7, खजुराहो में न्यूनतम 7 अधिकतम 25.02, मंडला में न्यूनतम 6 अधिकतम 30.2, नौगांव में न्यूनतम 6.6 अधिकतम 25.6, रीवा में न्यूनतम 8 अधिकतम 23.4, सतना में न्यूनतम 7 अधिकतम 25.8, उमरिया में न्यूनतम 4.8 अधिकतम 25.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

48 घंटे बाद कम होगी ठंड

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बुधवार से ठंड कुछ कम होने की संभावना है। अभी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। 29 जनवरी एवं एक फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। 9 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने से हवा का रुख बदलने लगेगा। जिसके कारण बुधवार से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का संभावित पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 17 शहरों में 10 डिग्री से नीचे गया पारा, जानें मौसम का ताजा अपडेट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में ठंड का दौर बरकरार है। हालांकि कुछ जिलों में नागरिकों को तेज ठंड से निजात मिली है। अभी किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने और उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं चल रही हैं, इस कारण ठंड लग रही है। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी के कारण उत्तर भारत क्षेत्र कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। वातावरण में नमी भी काफी कम है। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है।

पचमढ़ी से ठंडा रहा उमरिया

सोमवार का मौसम देखें तो प्रदेश में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में रिकार्ड किया गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल सहित 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख जिलों का तापमान रहा इतना

सोमवार को प्रमुख जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान को देखें तो भोपाल में न्यूनतम 8.3 अधिकतम 25.4, ग्वालियर में न्यूनतम 6.3 अधिकतम 25.4, पचमढ़ी में न्यूनतम 7.8 अधिकतम 25.3, रायसेन में न्यूनतम 8 अधिकतम 23, राजगढ़ में न्यूनतम 5.6, उज्जैन में न्यूनतम 11.2 अधिकतम 27.4, जबलपुर में न्यूनतम 7.4 अधिकतम 25.7, खजुराहो में न्यूनतम 7 अधिकतम 25.02, मंडला में न्यूनतम 6 अधिकतम 30.2, नौगांव में न्यूनतम 6.6 अधिकतम 25.6, रीवा में न्यूनतम 8 अधिकतम 23.4, सतना में न्यूनतम 7 अधिकतम 25.8, उमरिया में न्यूनतम 4.8 अधिकतम 25.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

48 घंटे बाद कम होगी ठंड

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बुधवार से ठंड कुछ कम होने की संभावना है। अभी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। 29 जनवरी एवं एक फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। 9 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने से हवा का रुख बदलने लगेगा। जिसके कारण बुधवार से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का संभावित पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fresh-weather-updates-went-to-mercury-in-17-cities-chilling/article-8736

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.